फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishi Kapoor Birthday: ऋषि कपूर के बर्थडे पर नीतू कपूर ने साझा की खूबसूरत तस्वीर, आलिया की मां ने कही ये बात

Sun, 04 Sep 2022 12:20 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की आज बर्थ एनिवर्सरी है। भले ही अभिनेता दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अभी भी उनके चाहने वालों में कमी नहीं आई है। आज से दो साल पहले अभिनेता इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे, लेकिन आज भी वह सभी के दिलों में जिंदा हैं। आज ऋषि कपूर के 70वें जन्मदिन के खास मौके पर सभी फैंस और उनके परिवार वाले याद कर रहे हैं। इसी क्रम में उनकी पत्नी नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए  अभिनेता को याद किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
नीतू-ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
नीतू कपूर ने ऋषि जी के साथ तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर उनको जन्मदिन की बधाई दी है और साथ में हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है। इस तस्वीर में ऋषि और नीतू कपूर कलरफुल चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दोनों ट्विनिंग करते भी दिखाई दे रहे हैं। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि ऋषि जी अपनी पत्नी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 4
नीतू-ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों को चेहरों पर बड़ी सी स्माइल देखने लायक है। वह इन फोटोज में काफी कूल लग रहे हैं। नीतू कपूर की इस फोटो पर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान का भी कमेंट आया है। इसके अलावा फैशन डिजाइनर अनायता श्रॉफ भी ने हार्ट इमोजी कमेंट किया है। नीतू कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर ऋषि जी के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। नीतू अक्सर ऋषि जी को याद करके भावुक भी हो जाती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
नीतू-ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू एकदम अकेली हो गई थीं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि ऋषि कपूर के निधन के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं। जिससे उबरने के लिए उन्होंने साइकाइट्रिस्ट की सलाह भी ली थी। ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने कभी- कभी, खेल-खेल में, दूसरा आदमी, धन दौलत, रफू चक्कर, जिंदा दिल, अमर अकबर एंथनी में साथ काम किया है। इसके अलावा दोनों लव आज कल (2009),  दो दूनी चार (2010) और बेशरम (2013) में साथ में नजर आए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें