फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hera Pheri 3 & Welcome 3: खत्म हुआ इंतजार, जल्द शुरू होगा 'हेरा फेरी 3' और 'वेलकम 3' पर काम, जानें सारी डिटेल

Sun, 04 Sep 2022 11:27 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हेरा फेरी, वेलकम - फोटो : सोशल मीडिया
'हेरा फेरी' और 'वेलकम' हिंदी सिनेमा की हिट फिल्म सीरीज है। दोनों के दो-दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं और अब फैंस के बीच 'हेरा फेरी' और 'वेलकम' के तीसरे पार्ट का इंतजार है। 'हेरा फेरी' में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल नजर आए थे तो वहीं, 'वेलकम' में अनिल कपूर और नाना पाटेकर ने गैंगस्टर बन लोगों का दिल जीत लिया था। अब इन दोनों फिल्मों के तीसरे पार्ट से जुड़ा अपडेट सामने आ गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
'वेलकम' में फिरोज खान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
जानकारी के मुताबिक, 'हेरा फेरी 3' और 'वेलकम 3' को लेकर प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने अपनी कमर कस ली है और उम्मीद है कि प्रोड्यूसर जल्द ही अपने इन दोनों प्रोजेक्ट का आधिकारिक एलान करेंगे। दरअसल, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने इन दोनों प्रोजेक्ट पर आगे काम करने का फैसला लिया है। दावा किया गया है कि वह 2023 में फिल्मों पर काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट में सुत्रों के हवाले से बताया गया है कि फिरोज नाडियाडवाला जल्द से जल्द फिल्म 'हेरा फेरी 3' पर काम शुरू करना चाहते हैं। इसके अलावा, वह जल्द ही 'वेलकम 3' पर भी काम शुरू करेंगे। इसके लिए फिरोज, प्रोड्यूसर आनंद पंडित से बातचीत कर रहे हैं। उनकी कोशिश है कि 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा पहले की तरह ही परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी हो। 
विज्ञापन

4 of 4
फिरोज नाडियाडवाला
हालांकि, अब तक दोनों फिल्मों को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। लेकिन रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि इसी सितंबर या फिर अक्तूबर में दोनों फिल्मों से जुड़ी जानकारी का एलान किया जा सकता है। ऐसे में अब फिल्म के लिए नए डायरेक्टर की भी तलाश है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें