बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर केवल बेहतरीन कलाकार ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा में उनका बड़ा योगदान भी रहा है। फिल्म 'बॉबी' से बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत करने वाले ऋषि कपूर ने फिल्मों में हमेशा अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों का दिल जीता है। एक लवर ब्वॉय से लेकर अमिताभ बच्चन के बेटे (फिल्म- 102 नॉट आउट, 2018) तक, उन्होंने फिल्मों में कई तरह के किरदारों को निभाया। उनके कई रोल तो दर्शकों के दिलों दिमाग पर हमेशा छाए रहे। ऋषि कपूर 4 सितंबर को अपना 65वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको फिल्मों में उनके बेहतर और अलग-अलग किरदारों से रूबरू करवाते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
फिल्म- लैला मजनू
ऋषि कपूर की यह फिल्म साल 1976 में आई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने मजनू की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से उन्हें एक अलग पहचान मिली। साल 1976 में आई 'लैला मजनू' सुपरहिट फिल्मों में से एक थी।
विज्ञापन
3 of 8
फिल्म- लव आज कल
अपने लंबे फिल्मी सफर के बाद ऋषि कपूर इस फिल्म में एकदम अलग अंदाज में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने एक सरदार का किरदार निभाया था। फिल्म 'लव आज कल' में उनके साथ सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी।
4 of 8
फिल्म- अग्निपथ
इस फिल्म में ऋषि कपूर पहली बार दमदार नेगेटिव किरदार में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम 'राउफ लाला' था। उनके इस किरदार की दर्शकों ने काफी सराहना की थी। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। 'अग्निपथ' में उनके साथ एक्टर ऋतिक रोशन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
5 of 8
फिल्म- डी-डे
ऋषि कपूर की यह फिल्म साल 2013 में आई थी। मुंबई के माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम पर बनी इस फिल्म में उन्होंने दाऊद के किरदार को निभाया था। इस फिल्म में ऋषि कपूर के अलावा एक्टर इरफान खान और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
6 of 8
फिल्म- कपूर एंड संस
इस फिल्म में ऋषि कपूर ने 90 साल के दादा जी का रोल किया था। फिल्म में उनके किरदार का नाम 'अमरजीत' है। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ एक्टर सिद्धार्थ कपूर, अलिया भट्ट और फवाद खान मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
7 of 8
फिल्म- 102 नॉट आउट
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ ऋषि कपूर की यह फिल्म इसी साल आई है। इस फिल्म में उन्होंने 75 साल के बेट का रोल किया है। वहीं फिल्म में अमिताभ बच्चन ने उनके पिता का किरदार निभाया है जिसकी उम्र 102 साल है।
फिल्म- मुल्क
बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'मुल्क' में भी ऋषि कपूर का किरदार एकदम अलग था। इस फिल्म में उन्होंने बनारस के वकील 'मुराद अली मोहम्मद' का ऐसा रोल किया था जिसके भतीजा आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होता है। फिल्म मुल्क में ऋषि कपूर के साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू और प्रतीक बब्बर मुख्य भूमिका में हैं।