फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ से थी टक्कर तो ऋषि कपूर ने पैसे देकर खरीदा था अवॉर्ड, बर्थडे पर जानिए उनके कुछ कुबूलनामे

Tue, 04 Sep 2018 02:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rishi kapoor
बॉलीवुड के चिंटू कहे जाने वाले एक्टर ऋषि कपूर ने 45 साल पहले 'बॉबी' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। बतौर एक्टर ऋषि पहली बार फिल्म 'बॉबी' में नजर आए थे। इस फिल्म के हिट होते ही ऋषि का फिल्मी सफर भी चल पड़ा। बाकी एक्टर्स की तरह ऋषि का भी जलवा बॉलीवुड में कम नहीं है। यहां तक 80 से 90 के दशक में उन्हें सबसे ज्यादा फेम हासिल हुआ। ऋषि कपूर का आज जन्मदिन है। बायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला : ऋषि कपूर अनसेंसर्ड' में ऋषि की लाइफ के कई रोचक खुलासे किए गए हैं। मीना अय्यर द्वारा लिखी गई इस बुक में ऋषि ने अपनी लव लाइफ के बारे में भी बताया है। आइए बात करते हैं उन्हीं में से 5 ऐसे किस्सों की जिसे सुनते ही लोग हैरान रह गए थे।
विज्ञापन

2 of 6
Rishi Kapoor
नीतू सिंह ऋषि कपूर का पहला प्यार नहीं थीं
इसी किताब में ऋषि ने बताया है कि नीतू सिंह से पहले वह एक पारसी लड़की यास्मीन मेहता को प्यार करते थे। यास्मीन के बारे में ऋषि ने ज्यादा तो नहीं बताया। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा है कि जब नीतू से उनकी पहली मुलाकात हुई थी, तब वेयास्मीन को डेट कर रहे थे लेकिन बॉबी की सक्सेस के बाद यास्मीन को लगा कि ऋषि 'बॉबी' में उनकी कोस्टार रही डिंपल कपाडिया के प्यार में फंस गए हैं तो तो यास्मीन ने गलतफहमी का शिकार होकर ऋषि के प्यार को ही ठुकरा दिया। ऋषि कपूर ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नहीं मानीं।
विज्ञापन

3 of 6
जब राजेश खन्ना ने समुद्र में फेंक दी ऋषि कपूर की अंगूठी
अपनी किताब में ऋषि कपूर ने कहा है- जब मैं यास्मीन के साथ रिलेशनशिप में था तब यास्मीन ने मुझे एक रिंग गिफ्ट की थी लेकिन फिल्म बॉबी के दौरान डिंपल ने वो रिंग मुझसे लेकर पहन ली। जब राजेश खन्ना ने डिंपल को प्रपोज किया तो उनसे उस रिंग को समुद्र में फेंकने को कहा। जब डिंपल ने ऐसा किया, तब ही राजेश और उनके बीच कमिटमेंट की शुरुआत हुई लेकिन सच्चाई ये थी कि मैं कभी डिंपल से प्यार नहीं करता था।
 

4 of 6
amitabh
अमिताभ से थी टक्कर तो ऋषि कपूर ने खरीदा था अवॉर्ड
अपनी ऑटोब्रायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला' में ऋषि कपूर ने बताया है। मैंने  30 हजार रुपये देकर फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया था। दरअसल यह बात 1973 की है। उन्होंने इस तरह फिल्म 'बॉबी' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया था। उस वक्त 'जंजीर' में बेहतरीन अभियन करने के लिए अमिताभ बच्चन उनके कॉम्पिटीटर थे। ऋषि कपूर बाद में ये भी सोचते थे कि इसी वजह से अभिताभ और उनके रिश्ते ठंडे पड़ गए, क्योंकि अमिताभ को लगता था कि अवॉर्ड वे डिजर्व करते थे। इसी वजह से दोनों के रिश्ते में खटास भी आई थी।
 
विज्ञापन

5 of 6
kabhi kabhi
इस वजह से लगभग ठुकरा ही दी थी 'कभी-कभी'
फिल्म 'कभी-कभी' बड़ी हिट साबित हुई थी। ऋषि कपूर इसे लेकर कहते हैं कि उन्होंने इस फिल्म को लगभग ठुकरा ही दिया था क्योंकि फिल्म में नीतू का रोल उनसे ज्यादा दरदार था। ऋषि ने अपनी किताब में बताया है, 'कभी-कभी' का ऑफर शुरुआत में मैंने ठुकरा दिया था। इसकी दो वजह थीं। एक मुझे अमिताभ बच्चन को चुनौती देनी थी। दूसरा मुझे लगता था कि नीतू का रोल मुझसे दमदार था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sanjay dutt rishi kapoor
जब संजय दत्त पहुंच गए थे ऋषि कपूर को मारने
इस किताब में ऋषि कपूर ने ये भी बताया है कि एक बार संजय दत्त उन्हें मारने उनके अपार्टमेंट में पहुंच गए थे। दरअसल संजय को शक था कि उनका अफेयर टीना मुनीम से चल रहा है। हालांकि, नीतू सिंह के समझाने पर संजय वापस लौट गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें