फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल 12: जावेद अख्तर से शनमुखप्रिया की तारीफ सुन भड़के यूजर्स, कहा-कितने पैसे मिले?

Mon, 28 Jun 2021 08:57 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शनमुखप्रिया- जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर टीवी सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। बीते हफ्ते सवाई भट्ट, अंजलि गायकवाड़ के शो से निकलने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसक काफी नाराज हो गए थे। वहीं, हाल ही के एपिसोड में गीतकार जावेद अख्तर गेस्ट जज बनकर पहुंचे। इस दौरान शो के सभी प्रतिभागी जावेद साहब के आगे अपनी खास परफॉर्मेंस पेश की। जिसके बाद कंटेस्टेंट एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गई हैं। हैं। और इतना ही नहीं लोग जोवद अख्तर की भी आलोचना कर रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने यहां तक पूछ लिया कि शनमुखप्रिया की 'खराब सिंगिंग' की तारीफ करने के लिए उन्हें कितने पैसे दिए गए? बता दें कि इस वीकेंड 'इंडियन आइडल 12' में जावेद अख्तर पहुंचे तो कंटेस्टेंट्स ने उनके लिखे गाने भी गाए। जावेद अख्तर की फरमाइश पर शनमुखप्रिया ने 'मैं हूं झूम झूम झूम झूम झुमरू' गाना गाया, जिससे वह बहुत खुश हुए और शनमुखप्रिया की तारीफ की।
विज्ञापन

2 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उन्होंने शनमुखप्रिया की तारीफ की और कहा, 'मैंने आपके कई गाने यूट्यूब पर देखे हैं और आज मैं तुम्हें लाइव गाते हुए देख रहा हूं। सोशल मीडिया पर तुम्हारे बारें में क्या रिएक्शन है। मैं यह समझता हूं कि तुम्हारी काफी बुराई होनी चाहिए। लोग तुम्हारे खिलाफ बोलते होंगे। वो तुम्हें बैन करने की मांग भी करते होंगे। कोई भी लड़की जो इतनी स्मार्ट हो,जितनी तुम हो। इतनी कॉम्पिटेंट हो, जितनी तुम हो।'

विज्ञापन

3 of 5
शनमुखप्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, 'जो इतनी कॉन्फिडेंट हो, जितनी तुम हो। वो हिंदुस्तान के मर्दों को अच्छी नहीं लगती। उनको कौनसी लड़की पसंद आती है, जो थोड़ी सी झिझकती हो, शर्मीली हो। जो सोचती हो मैं ठीक से कर पाउंगी या नहीं लेकिन तुम कहती है कि मुझसे बेहतर कोई नहीं कर पाएगा।' लेकिन जावेद अख्तर द्वारा तारीफ किए जाने के बाद जहां शनमुखप्रिया को फिर से बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा तो जावेद अख्तर भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। 

4 of 5
शनमुखप्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा है, 'जावेद अख्तर साहब आपको पैसे देकर इनवाइट किया गया इंडियन आइडल 12 में तो क्या आपको कुछ भी बोलने का और किसी के ईगो पर सवाल उठाने का लाइसेंस मिल गया? शनमुखप्रिया को सुधारने की जगह आप उसकी गलत तारीफ कर रहे हैं। ये ठीक नहीं है।'

     
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आनंदजी, किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बीते सप्ताह भी शो काफी मजेदार रहा था। वीकेंड स्पेशल एपिसोड में बतौर गेस्ट पहुंचे आनंदजी ने राजेश खन्ना और किशोर दा से जुड़ा किस्सा सभी को सुनाया था। शो में आनंदजी ने किशोर दा से जुड़ा किस्सा बताते हुए कहा था कि उन्हें अपनी मौत का पूर्वाभास हो गया था। उन्होंने बताया था कि, 'किशोर दा ने कहा था कि मैंने तीन गाने बना रखे हैं। मेरा अंतिम संस्कार यहां नहीं खंडवा में होगा। वो गाने ‘रोते हुए जाते हैं सब’, ‘जिंदगी तो है बेवफा’ और एक था। मुझे लगा किशोर दा बस यूं ही गप मार रहे हैं चलने दो। 15-20 दिन बाद बप्पी लहरी का गाना रिकॉर्ड हुआ उसके बाद उनका निधन हो गया। फिर हमने कहा अब क्या करना है। तब सबने कहा यहां नहीं खंडवा ले जाएंगे। किशोर दा का सेंस ऑफ ह्यूमर देखो उन्होंने कहा था सब रो रहे होंगे मक्खियां उड़ती होंगी किशोर कुमार का सिर हिल रहा होगा। रोते हुए आते हैं सब, हंसता हुआ जाएगा। उन्होंने जो सब बोला वह करके दिखाया।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें