उस समय लाखों लड़कियों के दिल टूट गए थे जब कपूर खानदान की शान ऋषि कपूर ने नीतू सिंह से खुल्लम-खुल्ला प्यार का इजहार कर दिया था । दोनों ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया और 1980 में शादी के बंधन में बंध गए । आज इस स्टार कपल की शादी को 38 साल हो चुके हैं । दोनों की प्रेम कहानी सुनने में जितनी आसान लग रही है उतनी थी नहीं ।
विज्ञापन
2 of 9
neetu singh rishi kapoor
ऋषि और नीतू ने अपनी 38 साल की शादीशुदा जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन फिर भी आज वो साथ हैं । ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं और नीतू इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ी हैं । ऋषि और नीतू की 38वीं शादी की एनिवर्सरी पर दखतें हैं उनका वेडिंग एलबम । साथ ही ये भी जानते हैं कि उनकी लव स्टोरी शादी तक कैसे पहुंची और शादी में क्या कुछ हुआ था ।
विज्ञापन
3 of 9
rishi kapoor neetu singh
नीतू सिंह और ऋषि कपूर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शुमार थे। दोनों की साथ में पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' थी जो बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। नीतू महज 14 साल की थीं जब वो ऋषि को डेट करने लगी थीं। उस समय नीतू इंडस्ट्री में बिलकुल नई थीं। ऋषि फिल्म के सेट पर नीतू को छेड़ते रहते थे।
4 of 9
rishi kapoor
उनकी ये आदत नीतू को इरिटेट करती थी। इसी बीच दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार। फिल्म 'खेल-खेल में' दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया। फिल्म की रिलीज के बाद दोनों के रोमांस की चर्चा आम हो गई थी। जब राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि को लॉन्च करने के लिए 'बॉबी' बनाई तो वो इसके लिए किसी टॉप स्टार को साइन नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
5 of 9
neetu singh rishi kapoor
नीतू सिंह चाहती थीं कि फिल्म 'बॉबी' में उन्हें लीड रोल में लिया जाए लेकिन बाजी डिंपल कपाड़िया ने मार ली। दरअसल राज कपूर फिल्म में दो नए चेहरे चाहते थे। लेकिन नीतू पहले ही कई फिल्मों में काम कर चुकी थीं इसलिए राज कपूर ने उनकी जगह डिंपल को साइन किया था । बाद में नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने लगातार कई फिल्में कीं। ‘रफू चक्कर’, ‘दूसरा आदमी’,’ कभी-कभी’, ‘अमर अकबर एंथनी’ जैसी कई फिल्मों में इस जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया।
विज्ञापन
6 of 9
neetu singh rishi kapoor
इंडस्ट्री में यह खबर फैल चुकी थी कि नीतू और ऋषि शादी कर सकते हैं। इस दौरान नीतू कोशिश करती थीं कि वो ज्यादातर फिल्में ऋषि के साथ करें। दोनों के प्यार की खबर कपूर खानदान को भी थी। राज कपूर ने ऋषि से साफ कह दिया था कि अगर वो नीतू से प्यार करते हैं तो शादी करें। इसके बाद 1979 में ऋषि और नीतू ने शादी कर ली। यहां मजेदार बात यह थी कि ऋषि और नीतू दोनों ही अपनी शादी में बेहोश हो गए थे।
विज्ञापन
7 of 9
neetu singh rishi kapoor
नीतू इसलिए बेहोश हुईं थीं क्योंकि उनका लहंगा बहुत भारी था और वो उसे संभाल नहीं पा रही थीं। वहीं ऋषि अपने आस-पास मौजूद भीड़ को देखकर घबरा गए थे और वो भी बेहोश हो गए थे। घोड़ी चढ़ने से पहले भी उन्हें लगातार चक्कर आ रहे थे। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री के अलावा कई क्षेत्रों के दिग्गज सेलेब्रिटी शामिल हुए थे। नीतू और ऋषि के एक बेटी रिदिमा और बेटा रणबीर कपूर है।
8 of 9
neetu singh rishi kapoor
ऋषि और उनके बेटे रणबीर ने अपनी पहली फिल्मों में तौलिया गिराने का सीन किया है। ऋषि ने जहां 'बॉबी' में तौलिया गिराई थी वहीं रणबीर 'सांवरिया' के एक गाने में तौलिया गिराते हैं। ऋषि के साथ हुआ एक और वाकया बहुत ही मजेदार है। 'अमर अकबर एंथोनी' के एक सीन में ऋषि ने नीतू कपूर को उनके असली नाम नीतू से बुलाया है। फिल्म को एडिट करते समय इस गलती को ठीक नहीं किया गया और इसे ऐसे ही रिलीज कर दिया गया ।
नीतू ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि ऋषि बहुत ही स्ट्रिक्ट बॉयफ्रेंड थे। वो उनको 8.30 के बाद काम करने से मना करते थे। नीतू की मां को उनका और ऋषि का साथ घूमना पसंद नहीं था। जब भी दोनों डेट पर जाते तो नीतू की मम्मी उनके कजिन को साथ भेजती थीं।