ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' रिलीज होने से साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह फिल्म पहले दिन से ही दर्शकों का दिल जीत चुकी है। ऋषभ के प्रदर्शन और कहानी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 30 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म दुनियाभर में 30 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए अब मेकर्स ने इसे अन्य भाषा में रिलीज करने का फैसला किया है।