फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: टीजर पर विवाद के बीच प्रभास के फैंस ने संभाला मोर्चा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे ये दो हैशटैग

Thu, 06 Oct 2022 07:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। हाल ही में रिलीज किए गए फिल्म का टीजर सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया और इसे जमकर ट्रोल किया जाने लगा। फिल्म के ग्राफिक्स और कलाकारों के लुक को लेकर आदिपुरुष की जमकर आलोचना हो रही है। फिल्म के विरोध के बीच अब प्रभास के फैंस अपने फेवरेट सितारे की ढाल बनकर खड़े हो गए हैं। साउथ सुपरस्टार के चाहने वाले सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को करारा जवाब दे रहे हैं।
GoodBye Review: अमिताभ बच्चन का बर्थडे पर एडवांस रिटर्न गिफ्ट, विकास बहल से नहीं संभली लीक से इतर कहानी
विज्ञापन

2 of 4
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, ट्विटर पर प्रभास के फैंस उनके सपोर्ट में दो हैशटैग ट्रेंड करा रहे हैं। फैंस का आरोप है कि ट्विटर पर बोट के सहारे जानबूझकर उनकी फिल्म का दुष्प्रचार किया जा रहा है। इसी वजह से फैंस ट्विटर पर #BanBoycottbots ट्रेंड करा रहे हैं। प्रभास के समर्थन में अलग-अलग मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा एक्टर के समर्थक पहले दिन फिल्म देखने जाने की बात भी कर रहे हैं। उनके एक फैन से ट्विटर पर #IWillWatchAdipurush हैशटैग के साथ लिखा, 'पहली बार हिंदू धर्म और भगवान श्रीराम के सम्मान में इतनी बड़ी फिल्म बनाई गई है। कृपया इसे जरूर देखें।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं यह फिल्म जरूर देखने जाऊंगा।' इसके अलावा बहुत से यूजर्स फिल्म का पोस्टर शेयर कर जय श्री राम लिखकर अपने फेवरेट सितारे का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार है जब किसी एक्टर के समर्थन में दो हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि साउथ में प्रभास की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। फिल्म बाहुबली के बाद से हिंदी पट्टी में भी वह काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। अब आगे देखना होगा कि फिल्म के विरोध पर मेकर्स अगला कदम क्या उठाते हैं।
Adipurush: 'सात दिन के अंदर विवादित सीन हटाएं वरना...', ओम राउत को सर्व ब्राह्मण महासभा ने भेजा नोटिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें