बप्पी लाहिड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
बप्पी लाहिड़ी को पिछले महीने मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को छुट्टी मिलने के बाद उन्हें मंगलवार को फिर से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल के निदेशक डॉ दीपक नामजोशी ने बताया कि "बप्पी लाहिड़ी ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (ओएसए) और बार-बार होने वाले सीने में संक्रमण से पीड़ित थे। इसके साथ उन्हें 29 दिनों के लिए क्रिटिकेयर अस्पताल, जुहू में भर्ती कराया गया था। वह अच्छी तरह से ठीक हो गए थे। 14 फरवरी को उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गई थी। हालांकि, एक दिन के बाद घर पर, उनका स्वास्थ्य फिर से बिगड़ गया और उन्हें गंभीर अवस्था में वापस क्रिटिकेयर अस्पताल लाया गया और लगभग 11.45 बजे उनकी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। वह पिछले साल कोविड संक्रमण से पीड़ित थे। उन्हें पिछले 1 साल से ओएसए था।”