इस समय साउथ की फिल्में हिंदी भाषी दर्शकों खूब पसंद आ रही हैं और बॉलीवुड की फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। साउथ की कई हिंदी रीमेक भी बॉलीवुड में हिट साबित हुई हैं, इसलिए बॉलीवुड के कई प्रोड्यूसर साउथ की हिट फिल्मों के हिंदी रीमेक बनाते रहते हैं, या यूं कहें की बॉलीवुड में तो जैसे साउथ फिल्मों के हिंदी रीमेक बनाने का चलन सा हो गया है। साउथ की हिंदी रीमेक की लिस्ट में अब एक और नई फिल्म का नाम जुड़ गया है। खबर है कि मलयालम की सुपरहिट फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' का भी हिंदी रीमेक बनने जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के हिंदी रीमेक में बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका निभा सकती है।