बॉलीवुड में हर किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता। फर्क नहीं पड़ता कि आप कोई स्टारकिड हैं या फिर आउटसाइडर। न जाने कितने ऐसे स्टार किड्स हैं जिन्हें दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। वैसे तो दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना का परिवार हमेशा सुर्खियों में रहा। उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया और बेटी ट्विंकल खन्ना ने फिल्मों में खूब नाम कमाया। लेकिन उनकी छोटी बेटी रिंकी खन्ना को शायद बहुत से लोग जानते ही नहीं होंगे। आज रिंकी के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।