फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान-अक्षय की इस हीरोइन को पड़े फिल्मों के लाले, मजबूरी में करेगी रियलटी शो

Sun, 09 Apr 2017 07:20 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
रिमी सेन
उस वक्त सभी हीरोइनों के होश उड़ गए थे जब पहली ही फिल्म के बाद रिमी सेन ने खुद को टॉप की हीरोइनों में शुमार कर लिया। रिमी सेन ने 2003 में आई फिल्म 'हंगामा' से डेब्यू किया जो काफी हिट रही। इस फिल्म ने रिमी सेन के करियर को बॉलीवुड में स्थापित कर दिया जिसके बाद उन्होंने बड़े बजट की कई फिल्मों में साथ काम किया।
विज्ञापन

2 of 5
रिमी सेन
एक वक्त तो ऐसा था जब रिमी सेन की साल में चार चार फिल्में रिलीज होती थीं और लगभग सभी फिल्में हिट रहतीं। रिमी सेन की पॉपुलैरिटी को फिल्ममेकर्स ने भी खूब भुनाया। 2008 तक रिमी सेन का करियर सफलता के उफान पर था और इसी दौर में उन्हें अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान, अक्षय खन्ना, अभिषेक बच्चन और नील नितिन मुकेश जैसे स्टार्स के साथ काम किया।
विज्ञापन

3 of 5
एक फिल्म के सीन में सलमान खान के साथ रिमी सेन
लेकिन 2008 के बाद रिमी सेन के करियर में अचानक ही ढलान आने लगा। 2009 में उनकी तीन फिल्में रिलीज हुईं और तीनों की तीनों फ्लॉप रहीं। इन फ्लॉप फिल्मों ने रिमी सेन के करियर में ऐसी सेंध लगाई कि उनका करियर बिल्कुल खत्म ही हो गया।

हालांकि उन्होंने बाद में एक दो फिल्में कीं लेकिन वो औंधें मुंह गिरीं। और इस तरह फिसलते करियर के साथ ही रिमी सेन भी बॉलीवुड से गुमनाम हो गईं।

4 of 5
एक फिल्म के सीन में अक्षय कुमार के साथ रिमी सेन
अपने करियर को फिर से संवारने के लिए रिमी सेन ने खूब कोशिश की। उन्होंने 'बिग बॉस' जैसा रियलटी शो भी किया और सोचा कि शायद इसके जरिए उन्हें फिर से फिल्मों में आने का मौका मिल जाए और शायद फिर से वो अपनी खोई पॉपुलैरिटी पा सकें। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिमी सेन
इस शो को करने के सालों बाद तक रिमी काम पाने के लिए हाथ-पैर ही मारती रहीं। इतने हाथ-पैर मारने का रिमी को कोई फायदा नहीं हुआ लेकिन अब वो एक रियलटी शो में नजर आने वाली हैं। खबर है कि वो 'खतरों के खिलाड़ी' के इस सीजन में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें