रिद्धि डोगरा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में रिद्धि ने ट्विटर पर एक सैशन रखा, जहां यूजर्स ने उनसे काफी दिलचस्प सवाल पूछे। एक यूजर ने पूछा, शाहरुख के साथ काम करते हुए उनकी कौन सी खूबी आपको पसंद आई? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'सबकुछ। आमतौर पर जब आप अपने पसंदीदा लोगों से निजी रूप से मिलते हैं तो आपको निराशा होती है, क्योंकि वे भी आखिर इंसान हैं। लेकिन, शाहरुख खान के साथ ऐसा नहीं हैं। वह असाधारण व्यक्ति हैं। आप उनके बारे में जैसा पढ़ते और सुनते हैं, वह सच में वैसे ही हैं'।