फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी रिद्धिमा ने शेयर की पिता ऋषि कपूर की तस्वीर, मां नीतू कपूर के लिए लिखा भावुक मैसेज

Fri, 08 May 2020 11:13 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
riddhima kapoor - फोटो : social media
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। इस खबर के सामने आने के बाद दुनियाभर में मौजूद उनके करोड़ों चाहने वालों का दिल टूट गया और सोशल मीडिया पर सभी ने अपने अपने अंदाज में अभिनेता को याद किया। फैंस के साथ ही साथ ऋषि कपूर के परिजनों ने भी उनको सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। ऐसे में एक बार फिर बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने पिता की याद में तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही बेहद भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
riddhima kapoor - फोटो : social media
रिद्धिमा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो अपने पिता ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। रिद्धिमा की बेटी समारा भी इस तस्वीर में उनके साथ हैं। पिता-बेटी की जोड़ी कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
riddhima kapoor - फोटो : social media
एक अन्य तस्वीर में रिद्धिमा के साथ मां नीतू कपूर और भाई रणबीर कपूर हैं। रिद्धिमा अपनी मां के लिए लिखती हैं, 'उन्हें खुद को मजबूत बनाएं रखना है।' बता दें कि ऋषि कपूर के निधन के दिन रिद्धिमा दिल्ली में थीं। वह अपने पिता के अंतिम दर्शन वीडियो कॉलिंग के जरिए ही कर पाईं थीं।  

4 of 5
रिद्धिमा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋषि कपूर के निधन के बाद से ही उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर अपने पिता को बहुत याद कर रही हैं। इससे पहले रिद्धिमा ने अपने पिता संग सेल्फी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की थी। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा- 'मैं आपको बहुत याद करती हूं पापा।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rishi Kapoor, Riddhima Kapoor - फोटो : social media
गौरतलब है कि ऋषि कपूर का मुंबई के चंदनवाड़ी स्थित श्मशान घाट में एक मई को अंतिम संस्कार किया गया था। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में परिवार के 20 लोग और अन्य करीबी पांच लोग शामिल थे। इस दौरान नीतू कपूर, रणबीर कपूर के अलावा सैफ अली खान, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और अभिषेक बच्चन मौजूद रहे। 

इरफान का पुराना वीडियो वायरल, जब दीपिका ने देखते ही लगा लिया था गले
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें