फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Riddhima Kapoor: ऋषि कपूर के जन्मदिन पर बेटी रिद्धिमा हुईं भावुक, लिखा- हम आपको बहुत मिस करते हैं लेकिन...

Sun, 04 Sep 2022 06:22 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऋषि कपूर, रिद्धिमा कपूर - फोटो : social media
सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की आज बर्थ एनिवर्सरी है। अपने अभिनय कौशल से एक अलग जगह बनाने वाले ऋषि कपूर भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अभी भी वह लोगों के दिलों पर राज करते हैं। आज ऋषि कपूर के 70वें जन्मदिन पर उनके फैंस के साथ ही करीबी और दोस्त उन्हें याद कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने भी उनके जन्मदिन पर आज भावुक पोस्ट साझा की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दो साल पहले दुनिया को अलविदा कह गए अभिनेता
साल 2020 में ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उस समय वह 67 साल के थे। लेजेंड्री स्टार के इस तरह से असमय निधन ने सभी की स्तब्ध कर दिया था। आज अभिनेता के जन्मदिन पर रिद्धिमा कपूर ने अपने अपने इंस्टा से पिता की एक तस्वीर साझा की है और भावुक नोट लिखा है। इसके  साथ ही इन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी पिता ऋषि कपूर की तस्वीरें शेयर की हैं और अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

विज्ञापन

3 of 4
ऋषि कपूर, रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर - फोटो : social media
बेटी रिद्धिमा ने पिता ऋषि कपूर के जन्मदिन पर किया भावुक पोस्ट
रिद्धिमा ने पिता ऋषि कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हम आपके प्रतिबिंब में जीते और प्यार करते हैं....हैप्पी बर्थडे पापा। इसी के साथ उन्होंने एक और तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हम आपको बहुत मिस करते हैं, खासतौर पर आज के दिन लेकिन आंखो में आंसू लेकर नहीं खुशी के साथ। लव यू पापा...।
 
विज्ञापन

4 of 4
रिद्धिमा कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सेलेब्स ने व्यक्त की भावनाएं
रिद्धीमा की पोस्ट पर फैंस के साथ ही कई सेलेब्स भी अपनी -प्रतिक्रिया दी। सबा पटौदी ने लिखा- "जन्मदिन मुबारक हो ऋषि जी वह हमेशा आप सभी को देख रहे हैं ढेर सारा प्यार"। इसके अलावा करीना कपूर, करिश्मा कपूर और कई अन्य सेलेब्स ने दिल वाले इमोटिकॉन्स के ड्रॉप किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें