आपको शिल्पा शेट्टी और हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे का किसिंग मामला तो पता ही होगा? अगर नहीं पता तो हम बता देते हैं। वर्ष 2007 में एक कार्यक्रम के दौरान रिचर्ड गेरे ने शिल्पा शेट्टी को सार्वजनिक रूप से किस कर लिया था। रिचर्ड का यह किस बवाली बन गया। इस मामले में लोगों ने दोनों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के खिलाफ तमाम एफआईआर दर्ज कराई गईं और उन पर अश्लीलता के आरोप लगाए गए। मगर, शिल्पा शेट्टी को अब वर्षों पुराने इस मामले में राहत मिल गई है।