आज ब्रिटिश एक्टर-डायरेक्टर रिचर्ड एटनबरो की पुण्यतिथि है। एटरनबरो को 'ब्राइटन रॉक' (1948), 'आई एम ऑल राइट जैक' (1959), 'द ग्रेट एस्केप' (1963), 'द सैंड पेबल्स' (1966), 'जुरासिक पार्क' (1993) जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है। मगर, बतौर निर्देशक उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का जिक्र किया जाए तो नाम आएगा 'गांधी' का। वर्ष 1982 में रिलीज हुई इस फिल्म को एटनबरो ने इस शिद्धत से बनाया कि अपनी जिंदगी के करीब दो दशक इसे दे दिए। यह फिल्म बनाने, महात्मा गांधी की जिंदगी और भारत को बखूबी समझने के लिए उन्होंने भारत की कई बार यात्राएं की। फिल्म को बनाने के दौरान उन्होंने पैसे की जरा भी किल्लत नहीं आने दी और अपना घर तक बेच डाला। इस मेहनत के बाद जो फिल्म बनकर तैयार हुई, उसने इतिहास रच दिया। आखिर एटनबरो को यह फिल्म बनाने की प्रेरणा कहां से मिली थी? आइए जानते हैं...