कार्तिकेय 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चंदू मोंडेती द्वारा लिखित और निर्देशित थ्रिलर फिल्म 'कार्तिकेय 2' की कहानी डॉ कार्तिकेय के इर्द-गिर्द घूमती है। जो भगवान कृष्ण की खोई हुई पायल को खोजने की तलाश में है। जहां डॉ कार्तिकेय का किरदार निखिल सिद्धार्थ ने निभाया है, वहीं अनुपम खेर फिल्म में डॉ धन्वंतरी वेदपाठक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म साउथ के साथ-साथ हिंदी पट्टी में भी बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'कार्तिकेय 2' अब तक पूरे देश में 57.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। उम्मीद की जा रही है फिल्म इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।