बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपने अभिनय के अलावा अपनी फिल्मों को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि अभिनेता एक एक्सीलेंट एक्टर तो हैं ही, लेकिन वह समाज कल्याण में भी पीछे नहीं हटते हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने खुलासा किया है कि वह स्नीकर कल्चर का प्रचार करेंगे। उन्होंने बेन एफ्लेक की हाल ही में रिलीज हुई ‘एयर’ को बेहद अलग तरीके से प्रमोट किया है।