बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल भी जुड़ गया है। जिसके बाद से यह मामला और चर्चा में बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती मारिजुआना (गांजा) और कैनबिस (भांग) सहित अन्य ड्रग्स का सेवन करते थे। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने मारिजुआना और कैनबिस को ड्रग्स न बताकर भगवान भोले का प्रसाद बताया है।