फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर ने शेयर की अपने फेवरेट लोगों की तस्वीर, देखें तैमूर के अलावा कौन हैं खास

Sun, 30 Aug 2020 03:30 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान ने अपने फेवरेट लोगों की फोटो की शेयर - फोटो : Instagram - kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो शेयर की है, जिस पर उन्होंने कैप्शन दिया है मेरे फेवरेट (प्रिय) लोग। हाल ही में करीना कपूर ने अपनी दूसरी प्रेग्नेेंसी के बारे में जानकारी दी थी, जिसके बाद उनके फैन्स उनकी हर पोस्ट पर नजर रखने लगे। 

ये फोटो गणेशोत्सव की है, जब करीना ने अपने पूरे परिवार के साथ इस त्यौहार को मनाया था। करीना ने जो फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है, इसमें उनका बेटा तैमूर अली खान, उनके पिता रणधीर कपूर, उनकी माता बबीता कपूर और तैमूर की बहन समायरा और भाई कियान दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रीमा जैन के साथ तैमूर अली खान - फोटो : Instagram - kareenakapoorkhan
वहीं दूसरी फोटो में करीना के बेटे तैमूर अली खान करीना के बुआ रीमा जैन के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इन दोनों तस्वीरों को साझा करते हुए करीना कपूर खान ने लिखा कि ये सब मेरे फेवरेट (प्रिय) लोग हैं। करीना कपूर ने परिवार के साथ मनाए गए गणेशोत्सव के दौरान इन तस्वीरों को लिया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। 

बता दें कि करीना और सैफ जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। करीना ने अपने पति सैफ अली खान के जन्मदिन पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया था।
विज्ञापन

3 of 5
गणेशोत्सव पर कपूर परिवार - फोटो : instagram/therealkarismakapoor
गणेशोत्सव के मौके पर कपूर परिवार के सदस्य इकट्ठे हुए और करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीर में करीना कपूर, तैमूर, करिश्मा कपूर, करिश्मा के बच्चे समायरा और कियान, रणधीर कपूर, बबीता, आदर जैन, अरमान जैन, अनीसा मल्होत्रा, रीमा जैन और मनोज जैन हैं। तस्वीर में तैमूर का क्यूट अंदाज देखते ही बनता है। 

4 of 5
गणेशोत्सव पर कपूर परिवार - फोटो : instagram/therealkarismakapoor
इससे पहले भी रीमा जैन के यहां गणेश चतुर्थी के मौके पर सभी लोग जुटे थे। उस दौरान करीना के साथ सैफ अली खान और तैमूर भी थे। सामने आई तस्वीरों में करीना कपूर के अलावा करिश्मा कपूर उनकी मां बबीता, रीमा जैन, आदर जैन और परिवार के अन्य सदस्य नजर आए थे। इस दौरान करण जौहर के दोनों बच्चे रूही जौहर और यश जौहर भी दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गणेशोत्सव पर कपूर परिवार - फोटो : instagram/therealkarismakapoor
इसके अलावा करिश्मा कपूर ने एक और फोटो शेयर की, जिसमें उनके दोनों बच्चे और करीने के बेटे तैमूर पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में तैमूर, समायरा और कियान गणपति की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर बैठे हुए हैं और भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं। करिश्मा ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- 'गणपति दर्शन।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें