फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से ऋचा चड्ढा से भिड़ीं एकता कपूर, बोलीं- राजनीति करने का समय नहीं है

Mon, 16 Mar 2020 10:01 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Richa Chadha, Ekta Kapoor - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस को लेकर लोगों में खौफ बढ़ता ही जा रहा है। भारत में 4 नए मामले सामने आने के बाद अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 114 हो गई है। मनोरंजन जगत पर भी इसका असर पड़ा है। फिल्म और सीरियल की शूटिंग 31 मार्च तक रोक दी गई है। इस बीच सितारे लगातार फैंस को सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। लेकिन इसे लेकर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और एकता कपूर आपस में भिड़ गई हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Richa Chadha - फोटो : amar ujala mumbai
दरअसल इस विवाद की शुरुआत कॉमेडियन अदिति मित्तल के एक ट्वीट से हुई। उन्होंने लिखा, 'भारत में Covid19 के लक्ष्ण मिलने के बाद जो लोग हॉस्पिटल्स और मेडिकल अथॉरिटीज से भाग रहे हैं वह दर्शाते हैं कि भारत के नागरिकों का राज्य और सरकार पर कैसा भरोसा और रिश्ता है।' अदिती के इस ट्वीट पर ऋचा चड्ढा ने लिखा, 'कोई भी इस तरह के व्यवहार पर ध्यान नहीं दे रहा है।'

विज्ञापन

3 of 4
Tusshar Kapoor and Ekta Kapoor - फोटो : file photo
हालांकि एकता कपूर ने इन दोनों के विचार पर असहमति जाते हुए लिखा, 'मैं सहमत नहीं हूं। यह महामारी पर राजनीति करने का समय नहीं है। इससे अथॉरिटीज का कोई लेना-देना नहीं है। वो खुद अपनी जिंदगी दांव पर लगा रही है, यह गैरजिम्मेदाराना व्यवहार ज्यादा है।'

विज्ञापन

4 of 4
Richa Chadha - फोटो : amar ujala mumbai
एकता कपूर के इस ट्वीट पर ऋचा चढ्ढा ने जवाब देते हुए लिखा, 'इस पर राजनीति नहीं की जा सकती। क्योंकि हर राज्य के राजनीतिक दल अलग-अलग हैं और संक्रमण पूरे भारत में हुआ है। जो भाग गए हैं, आइसोलेट नहीं हुए हैं वे गैरजिम्मेदार हैं। अगर आप उनसे पूछेंगे कि ऐसा क्यों किया तो यह विश्वास न करने की वजह से हुआ, मैं गलत नहीं कह रही हूं।'

लड़के को गाली देने के बाद अब लड़की पर भड़कीं नेहा धूपिया, कहा- 'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई...'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें