फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे से पहले इस फिल्मी जोड़ी ने किया शादी का इकरार, इसरार और इजहार के बाद बजेगी शहनाई

Thu, 13 Feb 2020 12:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
ऋचा चड्ढा और अली फजल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नए साल की शुरुआत के साथ ही वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरों से अफवाहों का बाजार गर्म रहा है, लेकिन अब इस महफिल को कोई और लूट ले जाने की तैयारी में है। सूत्रों से मिली खबरों की माने तो हिंदी सिनेमा का एक और प्रतिष्ठित प्रेमी जोड़ा ऋचा चड्ढा और अली फजल इसी साल जून में शादी के बंधन में बनने वाले हैं। अगर ऐसा होता है, तो इस साल का यह पहला फिल्मी जोड़ा होगा, जो अपने रिश्ते को शादी में तब्दील करेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ऋचा चड्ढा और अली फजल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऋचा चड्ढा और अली फजल अपने रिश्ते से बहुत खुश हैं, और वह अब इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं, और शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों ने अपनी शादी के लिए जून और जुलाई का महीना तय किया है, लेकिन वह शादी के लिए इतने उत्साहित हैं कि वह जून के पहले पखवाड़े में ही शादी कर लेना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Richa chadha and Ali fazal
शादी की पूरी रस्मों को चार समारोहों में विभाजित किया गया है, जिनको मुंबई और दिल्ली की चार अलग-अलग जगहों पर अंजाम दिया जाएगा। दोनों ही परिवारों ने जगहों की सूची तैयार कर ली है, लेकिन विवाह की तारीख तय होते ही वह जगहों का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
रिचा चड्ढा और अली फजल
ऋचा चड्ढा और अली फजल पहली बार 2013 में आई फिल्म 'फुकरे' के सेट पर मिले थे। वहां से उनमें अच्छी दोस्ती हुई, और वह तब से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऋचा और अली ने हमेशा अपने रिश्ते को दबे पर्दे में ही रखा है। वह कभी खुलकर सामने नहीं आए। दोनों को एक साथ तब देखा गया जब 74वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अली फजल की हॉलीवुड फिल्म 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' के प्रीमियर के समय ऋचा और अली एक साथ रेड कारपेट पर मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें