फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लव सोनिया' करने से डर रही थीं ऋचा चढ्डा, फिल्म का कहानी सुनकर लगने लगा था डर

Fri, 17 Aug 2018 09:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिचा चढ्डा
आखिरकार राजकुमार राव, मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा और फ्रीडा पिंटो जैसे दिग्गज सितारों से सजी फिल्म 'लव सोनिया' की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। बाल तस्करी पर आधारित 'लव सोनिया' 14 सितंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म 17 वर्षीय लड़की की कहानी बयां करती है, जो अपनी बहन को भारत, हॉन्ग कॉन्ग और लॉस एंजेलिस में मानव तस्करी के जंजाल से बचाने के लिए निकल पड़ती है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Richa chadda
हाल में ऋचा चड्ढा ने इस फिल्म को लेकर कहा कि पहले वह फिल्म 'लव सोनिया' में काम नहीं करना चाहती थी। ऋचा फिल्म में एक कोठे की मालकिन और मानव तस्करी की शिकार होकर दुष्कर्म पीड़िता के रूप में नजर आने वाली हैं। ऋचा इस किरदार को निभाने को लेकर सहज नहीं थीं, क्योंकि फिल्म की विषयवस्तु एक संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है।
 
विज्ञापन

3 of 5
richa chaddha
ऋचा का मानना था कि कहीं एक जैसी फिल्में करते रहने के चलते उनके ऊपर टाइपकास्ट होने का ठप्पा न लग जाए। हाल ही में इस फिल्म ने 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' में सर्वश्रेष्ठ इंडी फिल्म पुरस्कार भी अपने नाम किया था। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद फिल्म के कलाकारों की खूब तारीफ हुई थी। इस फिल्म को देखने के बाद मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने कहा था, यह मेरी लाइफ की अभी तक की सबसे ज्यादा डिस्टरर्बिंग फिल्म है, मैं इसे अच्छे सेंस में कह रहा हूं। इसके लिए बहुत साहस की जरूरत होती है।' 

 

4 of 5
Tabrez Noorani
जाहिर है कि अपने मार्मिक और संवेदनशील कंटेट के चलते यह फिल्म उस तबके को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो इस तरह की फिल्मों का इंतजार करता है। तबरेज नूरानी इस फिल्म से डायरेक्शन में अपना डेब्यू कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Richa chadha and Ali fazal
गौरतलब है कि ऋचा इससे पहले मुंबई में आयोजित वोग ब्यूटी अवार्ड को लेकर चर्चा में आई थीं। दरअसल उन्हें और अली फजल को सबसे खूबसूरत जोड़ी होने का खिताब मिला था। 2017 में यह अवार्ड शाहिद कपूर और मीरा को दिया गया था। बॉलीवुड के वर्तमान हॉट कपल ऋचा और अली अपने रिश्ते के बारे में काफी निजी रहते हैं। हालांकि अब भी सोशल मीडिया पर यह जोड़ी बहुत क्यूट नजर आती है। वे एक साथ आकर्षक दिखते हैं। दोनों निरंतर स्थिरता, पर्यावरण और जानवरों को बचाने और उन्हें अपनाने के बारे में बात करते रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें