फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला के जन्मदिन की फोटोज आई सामने, शाहरुख ने कहा 'कैंडल तो बुझा लो'

Fri, 17 Aug 2018 09:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Manisha Koirala
बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने 16 अगस्त को अपना 48वां जन्मदिन मनाया। मनीषा की जन्मदिन पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गज उन्हें विश करने पहुंचे। इस बर्थडे पार्टी में मनीषा के बेहद करीबी दोस्त ही नजर आए। ऐसे में फोटोज में देखें..कौन-कौन पहुंचा मनीषा के बर्थडे पर...
विज्ञापन

2 of 9
Manisha Koirala
मनीषा की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा और एक्टर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त एक साथ नजर आईं। दोनों ही मनीषा की बेहद खास मानी जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
Bollywood
वहीं, इस पार्टी में एक्टर चंकी पांडे और बॉलीवुड के 'बैडमैन' कहे जाने वाले गुलशन ग्रोवर भी मनीषा को बर्थडे विश करते दिखे। साथ ही मनीषा की कई दोस्त भी इस पार्टी में पहुंचीं।

4 of 9
Bollywood
पार्टी में रेखा और मान्यता दत्त के अलावा मनीषा के करीबी दोस्त किंग खान भी नजर आए। इस पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आया हैं जिसमें शाहरुख खान और मनीषा एक साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 9
Bollywood
बता दें कि मनीषा कोइराला हाल ही में राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' में नजर आई थीं। इस फिल्म में मनीषा कोइराला ने नरगिस दत्त का किरदार निभाया था। 'संजू' संजय दत्त की बायोपिक है जिसमें रणबीर कपूर ने संजय दत्त का रोल निभाया था। 
विज्ञापन

6 of 9
Bollywood
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी इस पार्टी में नजर आए। हालांकि पार्टी में ज्यादा स्टार्स ने दस्तक नहीं दी लेकिन इन स्टार्स से भी पार्टी की रौनक देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन

7 of 9
Bollywood
शायद ही आपको पता हो कि मनीषा अपने से 24 साल बड़े एक्टर नाना पाटेकर के साथ लिव इन भी में रही थीं। लेकिन ब्रेकअप के बाद उन्होंने एक बिजनेस टाइकून से शादी कर घर बसा लिया।

8 of 9
Bollywood
इस फोटो को शेयर करते हुए मनीषा ने केवल हैप्पीनेस कैप्शन दिया। माना जा रहा है कि मनीषा इस पार्टी में अपने करीबियों और बॉलीवुड के पुराने दोस्तों से मिलकर बेहद खुश नजर आ रही थीं। 
विज्ञापन

9 of 9
Manisha Koirala
आखिर में इस पार्टी में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख ने भी दस्तक दी थी। बता दें कि मनीषा कोइराला और शाहरुख खान ने महज 2 फिल्मों 'गुड्डू' और 'दिल से' में काम किया है। एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए मनीषा ने कहा था - 'शाहरुख एनर्जी से भरपूर है। उनके साथ काम करना काफी बड़ी बात है। वह बहुत ही केयरिंग है और शूटिंग के दौरान उन्होंने मुझे कई बार सलाह भी दी थी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें