बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने अपने कुछ फैंस को जबरदस्त फटकार लगाई है। दरअसल बाइक से उनका पीछा करने वाले कुछ अति उत्साही प्रशंसक रिचा को काफी परेशान कर रहे थे। इन्हीं फैंस पर अपना गुस्सा निकालते हुए रिचा ने उन्हें फटकार लगाई।
पढ़ेंः अब 'तुम्हारी सुलु' घिरी विवादों में, FDA ने दिया नोटिस
विज्ञापन
बाइक से पीछा कर रहे थे फैंस, एक्ट्रेस ने जमकर लगाई फटकार
2 of 4
रिचा चड्ढा ने ट्वीट कर लिखा, 'बांद्रा में कुछ अति उत्साहित प्रशंसकों ने बाइक पर मेरा पीछा किया। आप सड़क पर पैदल चलने वालों और अन्य वाहनों की सुरक्षा के लिए खतरा हो। फोटो खिंचाने के लिए पूछने का यह कोई तरीका नहीं होता। सुधर जाइए।'
Got followed by some over enthu-fans on bikes in Bandra. You are a hazard to the safety of pedestrians and other vehicles on the road. Certainly no way to ask for pictures. Sudhar jaiye.
— TheRichaChadha (@RichaChadha) December 3, 2017
विज्ञापन
बाइक से पीछा कर रहे थे फैंस, एक्ट्रेस ने जमकर लगाई फटकार
3 of 4
आपको बता दें कि सेलिब्रेटीज के ऑटोग्राफ और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उनके फैंस अक्सर उनकी गाड़ियों का पीछा करते हैं। अपने चहीते सेलिब्रेटी को एक झलक देखने के लिए फैंस कुछ भी करने के लिए उतारू हो जाते हैं। पिछले महीने ही मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के नाम चालान जारी किया था क्योंकि उन्होंने एक प्रशंसक के साथ अपनी कार में से सेल्फी ली थी।
पढ़ेंः सनी लियोन के नाम नया रिकॉर्ड, सारी हीरोइनों को पछाड़ किया ये काम
बाइक से पीछा कर रहे थे फैंस, एक्ट्रेस ने जमकर लगाई फटकार
4 of 4
उन्होंने अपनी कार की खिड़की से निकलर ऑटोरिक्शा में जा रही अपनी एक प्रशंसक के साथ सेल्फी ली थी। वरुण ने बाद में अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी थी और कहा था कि अगली बार से वो सुरक्षा को अपने दिमाग में रखेंगे और इस चीज को बढ़ावा नहीं देंगे।