अपने आइडल के साथ काम करने का एक अलग ही मजा होता है। ऐसा ही कुछ इन दिनों टाइगर श्रॉफ के साथ होने वाला है। टाइगर श्रॉफ का अपने आइडल ऋतिक रोशन के साथ काम करना एक सपने जैसा है। टाइगर ने ये बात मानी भी है कि ऋतिक के साथ काम करने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करने की जरूरत है।
विज्ञापन
2 of 4
टाइगर श्रॉफ ने माना कि अपने सीनियर के साथ काम करने के लिए उन्हें मेहनत करेनी होगी। टाइगर श्रॉफ, ऋतिक रोशन और वाणी कपूर की फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ करेंगे और इसको प्रोड्यूस यस राज फिल्म करेगी।
पढ़ें: जानिए, Bigg Boss 11 में बेशर्मी की हदें पार करने वाली बंदगी की कैसे हुई थी एंट्री
विज्ञापन
3 of 4
अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर बात करते हुए टाइगर काफी एक्साइटेड नजर आए। उन्होंने कहा, 'मैं ऋतिक के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। मैं इस ऑफर के लिए आभारी हूं कि मुझे मेरी लाइफ में ऐसा ऑफर मिला। वो मेरे आइडल हैं। मैं उन्हें देखते हुए बड़ा हुआ हूं और मैं आज जो भी हूं केवल उनके कारण से ही हूं।'
27 साल के टाइगर ने ये सारी बातें स्क्रीन अवार्ड 2017 के दौरान मीडिया से बातचीत में कही। बता दें कि इस प्रोजेक्ट से पहले टाइगर श्रॉफ को फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के अगले भाग की शूटिंग पूरी करनी है। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे और इसका निर्देशन पुनीत मल्होत्रा करेंगे।
पढ़ें: कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष के साथ रचाई शादी, देखिए पहली तस्वीरें