सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती और रूमी जाफरी
- फोटो : फाइल
रूमी जाफरी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के करीबी मित्रों में से एक हैं। रूमी ने बताया कि वह कुछ समय पहले ही रिया से मिले हैं और उन्होंने रिया को भरोसा दिलाया है कि फिल्म इंडस्ट्री उनका खुले दिल से स्वागत करेगी। रिया के ताजा हाल के बारे में रूमी कहते हैं कि रिया आजकल बहुत चुप रहती हैं, बोलती बहुत कम हैं। रूमी कहते हैं कि जो कुछ भी हुआ और जिस स्थिति से रिया गुजरीं, उसमें उनका कोई दोष नहीं था। जैसे ही मामला शांत होगा, वैसे ही रिया के पास जरूर कुछ जरूरी चीजें होंगी जिन्हें वह सामने रखेंगी।