Sushant Singh Rajput, rhea chakraborty
- फोटो : amar ujala mumbai
सुशांत की मौत के एक महीने बाद रिया ने सोशल मीडिया पर अपनी फीलिंग्स लिखीं थीं लेकिन यूजर्स को उनका ये पोस्ट पसंद नहीं आया और उन्हें जान से मारने और रेप की धमकी दी जाने लगीं।
जिसके बाद रिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, 'मुझ पर तमाम तरह के आरोप लगाए गए, मैं चुप रही... मुझे कातिल कहा गया, मैं चुप रही... मैं शर्म में चुप रही...। लेकिन मेरी चुप्पी आपको यह बताने का अधिकार कैसे देती है कि अगर मैं आत्महत्या नहीं करूंगी तो मेरा रेप और मर्डर कर दिया जाएगा। क्या आपने जो कहा है, उसकी गंभीरता का आपको अहसास है? कानून के मुताबिक ये अपराध है। मैं फिर कहती हूं कि कोई भी इस तरह के विषाक्तता और उत्पीड़न के अधीन नहीं होना चाहिए। मैं साइबर क्राइम सेल से मदद मांगते हुए इस मामले पर जरूरी कार्रवाई करने का अनुरोध करती हूं। अब बहुत हो गया है।'