फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने किए कई खुलासे और नेपोटिज्म पर अभय देओल का हमला, पांच खबरें

Sat, 20 Jun 2020 07:04 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Social Media
हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में हुई पुलिस की तरफ से पूछताछ में शुरू से लेकर अंत तक की सारी कहानी बता दी है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि जब वह 6 जून को सुशांत का घर छोड़कर गई थीं तब उन्हें जाने के लिए खुद सुशांत ने ही बोला था। साथ ही रिया ने पुलिस को यह भी बताया है कि सुशांत का अवसाद पर लगाम लगाने के लिए इलाज तो चल रहा था लेकिन उन्होंने कुछ दिन पहले से ही दवाई लेना बंद कर दिया था।

पुलिस से हुई पूछताछ में रिया ने किए कई खुलासे, सुशांत के साथ डेटिंग और शादी की बात को भी कुबूला
विज्ञापन

2 of 5
यशराज फिल्म्स, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले की छानबीन करते हुए पुलिस की तरफ से यशराज फिल्म्स से मांगी गई सुशांत के साथ कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी को यशराज ने पुलिस को सौंप दिया है। खबरों के अनुसार इस कॉन्ट्रैक्ट के जरिए पुष्टि हुई है कि यशराज ने सुशांत के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट किया था। उन तीन फिल्मों में से सुशांत यशराज के साथ 'ब्योमकेश बक्शी' और 'शुद्ध देसी रोमांस' में काम कर चुके थे। वहीं, तीसरी फिल्म 'पानी' को बजट की वजह से आगे नहीं बढ़ाया गया था।

यशराज फिल्म्स ने पुलिस को सौंपा सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया कॉन्ट्रैक्ट, तीन फिल्में साइन करने की हुई पुष्टि

 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में आए दिन नए- नए मोड़ आ रहे हैं। उनकी आत्महत्या मामले को मर्डर से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस भी अपनी तरफ से पूरी कार्रवाई में लगी हुई है। मामले को लेकर नेपोटिज्म का एंगल भी सामने आ रहा है। वहीं अब हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर से इस मामले को लेकर कई फिल्मी हस्तियों और मीडिया हाउसेज पर हमला बोला है।

कंगना ने नेपोटिज्म पर फिर बोला हमला, कहा- 'मूवी माफिया ने कतरा- कतरा कर सुशांत सिंह राजपूत का दिमाग तोड़ा'


 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने बड़ा फैसला किया है। श्वेता ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल लॉक कर दी है। उन्होंने अपनी प्रोफाइल फोटो को भी डिलीट कर दिया है। उनके फेसबुक अकाउंट पर अब किसी तरह की जानकारी दिखाई नहीं दे रही है। अचानक उनका इस तरह से ये कदम उठाना चर्चा का विषय बन गया है।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने उठाया ये बड़ा कदम, हर तरफ हो रही है चर्चा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभय देओल, ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद से बॉलीवुड में नेपोटिजम का मामला तेजी से गरमा रहा है। सुशांत की आत्महत्या को भी नेपोटिज्म से जोड़कर ही देखा जा रहा है। बॉलीवुड से भी कई सितारे अब खुलकर नेपोटिज्म पर अपनी राय दे रहे हैं और हर कोई नेपोटिज्म का शिकार होने की बात कर रहा है। इसी कड़ी में अब अभिनेता अभय देओल ने भी नेपोटिज्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' भी चढ़ी थी नेपोटिज्म की भेट, अभय देओल ने अवॉर्ड्स को बताया 'फैमिली फेयर'


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें