फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने उठाया ये बड़ा कदम, हर तरफ हो रही है चर्चा

Sat, 20 Jun 2020 06:17 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने बड़ा फैसला किया है। श्वेता ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल लॉक कर दी है। उन्होंने अपनी प्रोफाइल फोटो को भी डिलीट कर दिया है। उनके फेसबुक अकाउंट पर अब किसी तरह की जानकारी दिखाई नहीं दे रही है। अचानक उनका इस तरह से ये कदम उठाना चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन

2 of 5
श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Social Media
श्वेता सिंह कीर्ति अभी तक अपने परिवार से जुड़ी हुई जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए ही लोगों को दे रही थीं। उनकी हर पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे थे। गुरुवार तक श्वेता का फेसबुक अकाउंट सामान्य रहा लेकिन अचानक एक दिन बाद उन्होंने अपनी सभी पोस्ट और जानकारियों को हाइड (छिपा) कर दिया। अब उनके प्रोफाइल पर सिर्फ और सिर्फ उनका नाम ही दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
श्वेता कीर्ति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले श्वेता ने सुशांत को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने लिखा था, 'मेरा बेबी, मेरा बाबू, मेरा बच्चा अब हमारे साथ शारीरिक रूप से मौजूद नहीं है और यह ठीक है। मुझे पता है कि आप बहुत दर्द में थे और मुझे पता है कि आप एक योद्धा थे और बहादुरी से लड़ रहे थे। सॉरी मेरा सोना ... उन सभी के लिए माफ करना जिस दर्द से तुम्हें गुजरना पड़ा। अगर मैं कर सकती तो मैं उन सभी दर्द को तुमसे ले लेती और अपनी सारी खुशियां तुम्हें दे देती। तुम्हारी टिमटिमाती आंखों ने दुनिया को सिखाया कि कैसे सपने देखें, तुम्हारी मासूम मुस्कान ने तुम्हारे दिल की सच्ची पवित्रता को बताया।'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
श्वेता ने आगे लिखा था, 'मेरा बेबी मैं तुमसे हमेशा बहुत सारा प्यार करती रहूंगी। तुम जहां भी रहो मेरे बच्चे हमेशा खुश रहो। और जानते हो कि तुमसे हर कोई प्यार करता था, करता है और हमेशा बिना शर्त के प्यार करता रहेगा।मेरे सभी प्रिय, मैं जानती हूं कि ये परीक्षा का समय है, लेकिन जब भी विकल्प हो तो घृणा से ऊपर प्रेम का चयन करें, क्रोध के ऊपर दया और करुणा का चयन करें और आक्रोश स्वार्थ के ऊपर निस्वार्थता का चयन करें और क्षमा करें, क्षमा करें अपने आप को, दूसरों को क्षमा करें और सभी को क्षमा करें। हर कोई अपनी लड़ाई लड़ रहा है। अपने आप पर दया करें और दूसरों और सभी के प्रति दयावान बनें। किसी भी कीमत पर दिल को हमेशा के लिए बंद न करने दें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में अपने घर पर खुदकुशी कर ली थी। सोमवार को मुंबई के विले पार्ले के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। इस दौरान उनके परिवार में पिता, बहन, और चाचा मौजूद थे, लेकिन विदेश में होने की वजह उनकी एक बहन श्वेता कीर्ति सिंह अंतिम विदाई देने नहीं पहुंच सकी थीं।

आलिफ लैला से लेकर स्वाभिमान तक, 90 के दशक में दूरदर्शन के इन 10 धारावाहिकों ने रचा इतिहास

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें