फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती के माता-पिता से पूछताछ और बड़ा कदम उठाने की तैयारी में संदीप सिंह, पांच खबरें

Wed, 02 Sep 2020 06:46 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती और संदीप सिंह - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सीबीआई ने लगातार 12वें दिन भी पूछताछ की। मंगलवार रिया चक्रवर्ती के माता-पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और संध्या चक्रवर्ती से करीब आठ घंटे पूछताछ की। इस दौरान सीबीआई ने रिया के बयानों का मिलान करने के लिए उनके माता-पिता से कुछ अहम सवाल किए। हालांकि सीबीआई ने रिया को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया।

सीबीआई से हुआ रिया चक्रवर्ती के माता-पिता का सामना, पूछ डाले तीखे सवाल

 
विज्ञापन

2 of 5
इंद्रजीत लंकेश - फोटो : @lankeshindrajit
फिल्म निर्माता और पत्रकार इंद्रजीत लंकेश ने मंगलवार को कन्नड़ फिल्म उद्योग में ड्रग और नशीली दवाओं की तस्करी में कम से कम 15 लोगों के शामिल होने का दावा किया। उन्होंने फिल्म उद्योग में सक्रिय ड्रग रैकेट के खिलाफ लड़ाई में आगे आकर जानकारी साझा करते हुए बंगलूरू पुलिस का समर्थन करते हुए यह दावा किया।

फिल्म निर्माता इंद्रजीत लंकेश का दावा, बोले- कन्नड़ फिल्म उद्योग में मौजूद हैं 15 ड्रग माफिया

 
विज्ञापन

3 of 5
पवन कल्याण - फोटो : फाइल
साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन कल्याण अपना जन्मदिन दो सितंबर को मनाते हैं। उन्होंने तेलुगू भाषा की कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर खास छाप छोड़ी। पवन कल्याण एक शानदार कलाकार के अलावा निर्माता-निर्देशक, स्टंट कोऑर्डिनेटर, गायक, कोरियोग्राफर और राजनेता भी हैं।

Pawan kalyan Birthday: शानदार अभिनेता के अलावा मशहूर राजनेता हैं पवन कल्याण, जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी खास बातें


 

4 of 5
श्रुति मोदी, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से सीबीआई ने मंगलवार को पूछताछ की। इस दौरान श्रुति से रिया चक्रवर्ती और सुशांत को लेकर कई सवाल पूछे गए। इसके अलावा ड्रग्स को लेकर भी सीबीआई ने उनसे पूछताछ की। श्रुति ने अपने ऊपर लगे आरोपों से पल्ला झाड़ते हुए रिया चक्रवर्ती पर दोष मढ़ दिया। श्रुति ने कहा कि रिया ही सुशांत के मामले में पूरा दखल रखती थीं।

श्रुति मोदी ने रिया चक्रवर्ती के सिर मढ़ा दोष, बोलीं- वो सुशांत के मामलों में दखल रखती थीं

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और संदीप सिंह - फोटो : instagram/officialsandipssingh
खुद को सुशांत सिंह राजपूत का करीबी दोस्त बताने वाले फिल्म निर्माता संदीप सिंह की भूमिक इस केस में संदिग्ध है। 14 जून को सुशांत की मौत के बाद संदीप ही उनके फ्लैट पर पहुंचे थे। पोस्टमार्टम से लेकर अंतिम संस्कार तक का काम संदीप ने ही किया था। इसके बाद खबरें आईं कि संदीप लंबे वक्त से सुशांत के संपर्क में नहीं थे। यहां तक कि रिया और सुशांत के घरवालों ने भी कहा कि वो संदीप को नहीं जानते।

सुशांत केस: बड़ा कदम उठाने की तैयारी में संदीप सिंह, इस वजह से कर सकते हैं केस

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें