रिया चक्रवर्ती
- फोटो : insta
सुशांत के निधन के बाद, अभिनेता के परिवार ने रिया पर उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने, पैसे के लिए उनका शोषण करने और उनकी मौत में भूमिका निभाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद अभिनेत्री से प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पूछताछ की थी। इसके अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी उनसे पूछताछ की थी और 2020 में एक महीने के लिए रिया जेल भी जा चुकी हैं।