फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: हॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में हैं रणबीर कपूर? रेड सी फिल्म फेस्टिवल में निर्देशन की जताई इच्छा

Thu, 08 Dec 2022 10:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी हैं। हालांकि उनकी आखिरी फिल्म शमशेरा बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। हाल ही में अभिनेता रेड सी फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे। यह फिल्म महोत्सव सऊदी अरब के जेद्दाह में आयोजित किया जा रहा है, जो 1 दिसंबर को शुरू हुआ और 10 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान उन्होंने अपने निर्देशक बनने की इच्छा के बारे में बात की। तो चलिए जानते हैं फिल्म फेस्टिवल में रणबीर ने इस बारे में क्या कहा?
विज्ञापन

2 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर ने सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित हो रहे रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान कई मुद्दों पर खुलकर बात की। अभिनेता से जब उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं हमेशा से एक फिल्म का निर्देशन और निर्माण करना चाहता था। लेकिन वास्तव में कहानी लिखने का साहस मुझमें नहीं है। मैंने हमेशा एक कहानी के स्वाभाविक रूप से मेरे पास आने का इंतजार किया है। 

इसे भी पढ़ें- Dangerous: फिल्म प्रमोट करने के लिए राम गोपाल वर्मा ने पार की हद! एक्ट्रेस के पैरों में बैठ किस करते आए नजर
विज्ञापन

3 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर ने आगे कहा-  मैं एक लेखक नहीं हूं, और जब मैं अपने विचारों को अन्य लोगों के साथ साझा करने की बात करता हूं तो उस दौरान वास्तव में मैं शर्मीला हूं। लेकिन मैं इस पर काम कर रहा हूं और फिल्मों का निर्देशन शुरू करना और उम्मीद है कि उनमें भी अभिनय करना, यह मेरे 10 साल के लक्ष्यों में शामिल है। रणवीर ने कहा कि आलिया भट्ट हॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन अभी उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है। उन्होंने कहा मैं अपने देश में मुझे मिलने वाले अवसरों से संतुष्ट हूं। मैं अपनी भाषा में ही एक्टिंग करना पसंद करूंगा। 
विज्ञापन

4 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर का यह बयान इसलिए भी मायने रखता है, क्योंकि उनकी पत्नी आलिया भट्ट जल्द ही लोकप्रिय अभिनेताओं गैल गैडोट और जेमी डॉर्नन के साथ फिल्म द हार्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास इस समय कुछ प्रोजेक्ट हैं। रणबीर बहुत जल्द श्रद्धा कपूर के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आने वाले हैं तो वहीं उनके पास पाइपलाइन में एनिमल भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें