फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: लाल ड्रेस में रिया चक्रवर्ती का बेहद बोल्ड लुक, फैंस बोले- हाय लाल मिर्ची

Mon, 07 Mar 2022 11:50 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद रिया चक्रवर्ती लाइमलाइट से दूर थीं। बाहर भी वह बहुत ज्यादा घूमते-फिरते नहीं दिखाई देती थीं। काफी समय के बाद रिया अपने पुराने अंदाज में वापस आ गई हैं। पुरानी बातों को भुलाकर वह आए दिन सोशल मीडिया पर मोटिवेशनल कोट्स शेयर करती रहती हैं। पिछले कुछ समय से वह सोशल मीडिया अपनी हॉट तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। जिन्हें फैंस भी बहुत पसंद कर रहे हैं। फैंस भी रिया के काम पर वापस लौटने से काफी खुश हैं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
फोटो में रिया लाल रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं। वह कैमरे के सामने खड़े होकर अलग-अलग पोज दे रही हैं। उन्होंने कानों में झुमके पहने हैं और अपने बालों को खुला रखा है। रिया ने लाइट मेकअप और न्यूड कलर की लिपस्टिक से अपने लुक को कंप्लीट किया है। रिया की तस्वीरों पर फैंस भी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरों पर एक फैन ने कमेंट किया, 'हॉटी', दूसरे फैन ने उनके हुस्न की तारीफ की। एक अन्य फैन ने लिखा, 'हाय लाल मिर्ची'। एक समय था जब सुशांत सिंह राजपूत केस में नाम आने के बाद रिया चक्रवर्ती खूब ट्रोल की गई थीं। मगर बदलते वक्त के साथ फैंस ने फिर से रिया पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन

4 of 4
रिया चक्रवर्ती - फोटो : insta
हाल ही में रिया फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में नजर आई थीं। रिया ने शिबानी की मेहंदी सेरेमनी में जमकर डांस किया था। उन्होंने कुछ समय पहले एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें बताया था कि वह दो साल बाद काम पर लौट आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें