फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती की ग्लैमरस तस्वीरें देख फिदा हुए फैंस, बोले खूबसूरती को नजर न लगे

Sun, 11 Sep 2022 11:21 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रिया चक्रवर्ती - फोटो : insta
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अपनी निजी जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, लेकिन वह अब इन सब से उबर चुकी हैं और काम पर फोकस करने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अब रिया अक्सर अपने वीडियो और तस्वीरें आदि साझा करती रहती हैं। आज भी रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर ग्लैमरस लुक में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरें देखने के बाद फैंस भी उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
रिया चक्रवर्ती - फोटो : insta
ग्लैमरस लुक से बनाया फैंस को दीवाना
साझा की गई लेटेस्ट तस्वीरों में रिया चक्रवर्ती ने अपना बोल्ड अंदाज दिखाया है। ब्लैक ब्रालेट के ऊपर एक्ट्रेस डीप नेक जालीदार ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को कातिलाना अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है। ग्लॉसी मेकअप और खुले बालों के साथ रिया शनशाइन कर रही हैं। फोटोशूट करते समय चेहरे पर हल्की लाइट का इस्तेमाल किया गया है, जो उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा है। यूजर्स उनकी पोस्ट पर एक के  बाद एक कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
रिया चक्रवर्ती - फोटो : insta
तस्वीरें शेयर करते हुए दिया दिलचस्प कैप्शन
रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम से अपनी इन तस्वीरों को साझा करते हुए दिलचस्प कैप्शन दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा- मैंने विश्वास को चुना है और आपने? इसके बाद एक यूजर ने लिखा- मैंने प्यार को चुना है और आपने। बाकी यूजर्स उनकी तारीफ करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

4 of 4
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
सेलेब्स से लेकर फैंस ने भी लुटाया प्यार
रिया की इन लेटेस्ट ग्लैम तस्वीरों के देखकर यूजर्स उनकी खूबसूरती की तारीफ करने से भी खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। वहीं सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया देते दिखे। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- आपकी खूबसूरती को नजर न लगे। वहीं दूसरे ने भी लिखा- सच में गॉर्जियस लुक है। बाकी भी दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ प्यार बरसाते दिखे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें