फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग करते ही ट्रोल हुईं रिया चक्रवर्ती, ट्रोलर्स बोले- 'नौटंकी बंद करो'

Fri, 17 Jul 2020 02:35 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता सुशांत सिह राजपूत की आत्महत्या के मामले में गुरुवार को उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने ट्वीट कर CBI जांच की मांग की। रिया ने गृहमंत्री अमित शाह से गुजारिश करते हुए कहा कि वो इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी CBI से जांच करवाएं। हालांकि रिया के इस ट्वीट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर
रिया चक्रवर्ती ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'आदरणीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं। सुशांत के निधन को एक महीने से अधिक समय हो गया है। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि न्याय के हित में मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि इस मामले की सीबीआई जांच शुरू की जाए। मैं केवल यह जानना चाहती हूं कि सुशांत पर यह कदम उठाने का किसने दबाव डाला। सादर, रिया चक्रवर्ती।'
 
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत - फोटो : Social Media
रिया के इस ट्वीट पर एक ट्रोलर ने जवाब देते हुए लिखा, 'इसे सुसाइड जैसा बनाने की कोशिश मत करो, हम सभी जानते हैं कि उसकी हत्या हुई है। अगर तुम उसकी गर्लफ्रेंड हो तो तुमने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उसकी सारी तस्वीरें डिलीट क्यों कर दीं? जब वो जीवित था तब तुमने इस बात को मानने से इनकार कर दिया कि तुम दोनों रिलेशनशिप में हो। अब जब वो इस दुनिया में नहीं है तो तुम इस बात को क्यों स्वीकार कर रही हो?'
 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'यह नौटंकी आप बंद कीजिये। सच क्या है और झूठ क्या है, यह हमें पता है। जल्द ही सच्चाई दुनिया के सामने आएगी फिर बहुत लोगो के चेहरे बेनकाब होंगे महोदया..'। एक और यूजर ने रिया को जवाब देते हुए लिखा, 'अब ये क्या नया ड्रामा है आपका? क्या दिखाना चाहती हो आप, कि आप एक महीने तक सदमे में थीं और आपका वो सदमे वाला गुब्बारा फूट गया और आज ये ट्वीट आ गया कि सीबीआई से जांच करवाओ। क्या नया ड्रामा है ये?'
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File
वैसे बता दें कि एक तरफ जहां कई लोग रिया को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस फैसले की तारीफ करते हुए भी आगे आए। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से लोगों में फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ गुस्सा फूट रहा है। लगातार सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ सुशांत के मामले में हुई पूछताछों और चिकित्सकीय कार्रवाई के बाद पुलिस ने अपनी छानबीन पूरी कर ली है। पुलिस इस पूरे मामले की एक रिपोर्ट आने वाले 10 से 12 दिनों में पेश कर देगी।



विकास गुप्ता ने इस बात के लिए सुशांत सिंह राजपूत का किया धन्यवाद, कहा- 'मैं हमेशा तुम्हारा...'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें