दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया चक्रवर्ती, भाई शौविक चक्रवर्ती और अन्य आरोपियों के खिलाफ स्पेशल कोर्ट में ड्राफ्ट चार्ज फाइल किया है। इस मसौदे में एनसीबी ने दावा किया है कि रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह के लिए ड्रग्स खरीदती थीं। इस खुलासे के बाद रिया की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब रिया का नाम विवादों में आया हो। इससे पहले भी कई बार रिया चक्रवर्ती विवादों के चलते सुर्खियां बटोर चुकी हैं। पढ़िए..