राजकुमार राव-सान्या मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता राजकुमार राव फिल्म हिट द फर्स्ट केस को सफल बनाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं और इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। वैसे तो राजकुमार राव का दमदार अभिनय किसी भी फिल्म को हिट करने का माद्दा रखता है लेकिन किसी भी फिल्म का हिट या फ्लॉप होना सिर्फ दर्शकों पर निर्भर करता है। बात करें राजकुमार राव की पिछली फिल्म की तो फिल्म बधाई दो लीक से हटकर विषय पर बनाई गई थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऐसे में हिट द फर्स्ट केस का सफल होना बहुत मायने रखता है। इस बार राजकुमार राव क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर लेकर आए हैं, अगर यह फिल्म पहले दिन तकरीबन 8 करोड़ के आस-पास ओपनिंग करती है, तो अच्छी शुरुआत मानी जा सकती है।