फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीबी ऑफिस में शौविक को देखकर रो पड़ीं रिया चक्रवर्ती, पूछताछ में हुई देरी

Tue, 08 Sep 2020 04:54 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भाई सोविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर गया था। वहीं इस मामले की जांच कर रही एनसीबी रिया से पूछताछ कर रही है। मंगलवार को भी एनसीबी ने अभिनेत्री को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बीच खबर है कि पूछताछ के दौरान जब रिया का सामना शौविक से हुआ तो दोनों एक दूसरे को देखकर रो पड़े।
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
दरअसल रविवार को रिया चक्रवर्ती पूछताछ के लिए एनसीबी के पास पहुंची थीं। इस दौरान उनका सामना शौविक चक्रवर्ती से कराया गया। अपने भाई को आंखों के सामने देख रिया चक्रवर्ती भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। 

विज्ञापन

3 of 5
शोविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
अपनी बहन रिया को देख शौविक भी भावुक हो गया और फिर एनसीबी के अधिकारियों के सामने दोनों रो पड़े। कुछ देर बाद दोनों शांत हुए। इस वजह पूछताछ में देरी भी हो गई। यही वजह रही कि रविवार को एनसीबी ने रिया से ज्यादा लंबी पूछताछ नहीं की थी।

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
रिया के जवाबों से संतुष्ट नहीं एनसीबी
एनसीबी रिया चक्रवर्ती के जवाबों से संतुष्ट नहीं है। इससे उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकती दिखाई दे रही है। एनसीबी के उपनिदेशक केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि जांच सही दिशा में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैमुअल मिरांडा, रिया चक्रवर्ती और शौविक - फोटो : PTI
सूत्रों के मुताबिक, रविवार को हुई पूछताछ में भी रिया ने कई सवालों का जवाब नहीं दिया था। हालांकि उन्होंने ड्रग्स को लेकर हुई चैट करने की बात स्वीकार की थी। रिया ने कबूला था कि उन्होंने शौविक के जरिये ड्रग्स मंगाया था, लेकिन यह सुशांत के लिए था। रिया ने ड्रग पैडलर अब्दुल बासित परिहार से मिलने और सैमुअल मिरांडा से बड्स (ड्रग्स) लेने की बात भी स्वीकारी थी। 

क्या गला घोंटकर की गई थी सुशांत सिंह राजपूत की हत्या? गले के निशान कह रहे हैं कुछ और कहानी


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें