सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
सुशांत सिंह राजपूत को जहर दिया गया था या नहीं, इसका पता लगाने के लिए एम्स की फॉरेंसिक टीम विसरा टेस्ट कर रही है। मामले में एम्स में फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख और सुशांत केस में गठित मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष (प्रो) डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा है कि एम्स फोरेंसिक बोर्ड जहर की जांच करने के लिए विसरा परीक्षण कर रहा है। दस दिनों के भीतर इसका परिणाम आ जाएगा।