फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा में रिया चक्रवर्ती का ब्लैक टॉप, इन अभिनेत्रियों ने भी टीशर्ट से दिया था खास संदेश

Fri, 11 Sep 2020 03:33 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रिया चक्रवर्ती, आलिया भट्ट - फोटो : पीटीआई, instagram/aliaabhatt
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती को आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी वाले दिन रिया चक्रवर्ती ने अपने टीशर्ट पर लिखे स्लोगन से एक संदेश दिया। रिया की काले रंग की टीशर्ट पर लिखा था, 'गुलाब लाल होते हैं, वॉयलेट्स नीले होते हैं, आओ पितृसत्ता को ध्वस्त करते हैं, मैं और तुम।' रिया की टीशर्ट पर लिखे इस स्लोगन का बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने समर्थन किया। इनमें करीना कपूर, अनुराग कश्यप, दीया मिर्जा, विद्या बालन, गौहर खान, फरहान अख्तर और सोनम कपूर सहित अन्य कलाकार थे। रिया ही नहीं इससे पहले बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां रहीं जिन्होंने अपने टीशर्ट पर स्लोगन के जरिए खास संदेश दिया।
विज्ञापन

2 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliaabhatt
आलिया भट्ट ने अपनी भावनाओं को इस टीशर्ट के साथ व्यक्त किया था। आलिया के इस टीशर्ट पर लिखा था- 'एफ फॉर फेमिनिस्ट (स्त्रीवादी)।' इससे पहले भी उन्हें कई बार इस तरह के स्लोगन टीशर्ट में स्पॉट किया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : instagram/aslisona
सोनाक्षी सिन्हा अपने टीशर्ट पर स्लोगन के जरिए कई बार संदेश देती नजर आईं। उनके वजन को लेकर ट्रोल करने वाले हों या नेपो किड्स की वजह से भद्दे कमेंट्स करने वाले हों, सोनाक्षी हमेशा करारा जवाब देती दिखीं। अभिनेत्री ने हाल ही में ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की जिस पर लिखा था- 'सोशल डिस्टेंस यानी सामाजिक दूरी।'

4 of 6
कंगना रणौत - फोटो : instagram/viralbhayani
कंगना रणौत कपड़ों के जरिए भी बेबाकी दिखाती नजर आ चुकी हैं। कंगना की टीशर्ट पर लिखा था- 'कम ब्वॉयफ्रेंड्स ज्यादा फ्रेंड्स।' तस्वीर उनके एयरपोर्ट लुक की है।
विज्ञापन

5 of 6
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma
अनुष्का शर्मा ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की थी। उन्होंने दयालु बनने का संदेश दिया। अनुष्का ने यहां व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लू शॉर्ट्स पहने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अलाया फर्नीचरवाला - फोटो : instagram/alaya.f
अभिनेत्री अलाया फर्नीचरवाला के टीशर्ट पर लिखा है, 'भविष्य महिला है।' अलाया के फिल्मों की बात करें तो वो अभी तक फिल्म 'जवानी जानेमन' में ही नजर आई हैं। फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और तब्बू थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें