नेटफ्लिक्स की मशहूर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाले नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की अदाकारी को लोगों ने काफी पसंद किया था। साल 2018 में आई इस सीरीज के पहले भाग को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। वहीं, साल 2020 में आए इसके दूसरे भाग को भी दर्शकों ने काफी सहारा था।
इस सीरीज के बाद अभिनेता डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों में रात अकेली है, घूमकेतु और सीरियस मैन जैसी फिल्में शामिल है। वहीं, बीते कुछ समय से नवाजुद्दीन खुले तौर पर ओटीटी कंटेंट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। दरअसल, अभिनेता ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीरीज के गिरते स्तर पर को लेकर अपनी चिंता व्यक्त कर चुके हैं। ऐसे में अब नवाजुद्दीन ने बड़ा खुलासा करते हुए यह बताया कि वह अब वेब सीरीज के लिए काम नहीं करेंगे।