फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता विलासराव देशमुख को याद कर भावुक हुए रितेश, इमोशनल पोस्ट कर लिखा- 'आपकी याद आती है पापा'

Mon, 27 May 2019 03:50 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने रविवार को पिता विलासराव देशमुख को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। रितेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्ट शेयर की थी जिससे उन्होंने आंखें नम कर दी थी। दरअसल, उन्होंने पोस्ट में लिखा 'हैप्पी बर्थडे पापा, आई मिस यू।' इस पोस्ट के साथ रितेश ने अपने पिता की एक तस्वीर भी शेयर की है। 

विज्ञापन

2 of 4
Riteish Deshmukh and Genelia Dsouza

इसके साथ ही रितेश की पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया ने भी विलास राव देशमुख को लेकर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है। जेनिलिया ने लिखा 'जिन्हें हम प्यार करते हैं, वे हमसे दूर नहीं जाते हैं, वे हमारे साथ ही चलते हैं रोजाना, बस दिखते और सुनाई नहीं देते हैं लेकिन हमेशा हमारे नजदीक ही होते हैं, हैप्पी बर्थडे पापा।'  

 

विज्ञापन

3 of 4
रितेश देशमुख (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके थे। वहीं, वह कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। वह 26 मई 1945 को हैदराबाद के बभलगांव (अब महाराष्ट्र में) जन्मे थे। उनका निधन 14 अगस्त 2012 को हुआ था। रितेश के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल में नजर आए थे। 
विज्ञापन

4 of 4
#MeToo: साजिद पर लगे आरोपों से परेशान हुए रितेश देशमुख, कहा-महिलाओं के साथ खड़ा हूं
फिलहाल वह हाउसफुल 4 की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं, जेनेलिया ने शादी करने के बाद अभिनय की दुनिया से किनारा कर लिया। रितेश और जेनेलिया की जोड़ी आखिरी बार फिल्म तेरे नाल लव हो गया (2012) में देखी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें