फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबराम ही नहीं, इन 10 स्टार किड्स के भी है यूनिक नाम, जान लीजिए उनके अर्थ

Mon, 27 May 2019 12:01 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अबराम खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान 27 मई को 6 साल के हो गए हैं। सरोगेसी के जरिए अबराम का जन्म 27 मई, 2013 को हुआ था। अबराम की उम्र भले ही कम हो लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। शाहरुख को अक्सर अबराम के साथ देखा जाता है, ऐसे मौकों पर लोगों की निगाहों शाहरुख पर कम और अबराम पर ज्यादा होती हैं। उनके नाम अबराम को लेकर भी कई बातें बनी थीं। ऐसे में यहां बात करेंगे अबराम के साथ उन 10 स्टारकिड्स की जिनके नाम बेहद अद्धितिय है। साथ ही उनके नाम के अर्थ को भी जानेंगे। 
विज्ञापन

2 of 11
Saif Ali khan, Taimur and Kareena - फोटो : file photo
साल 2016 में पैदा हुए तैमूर अली खान का नाम शुरू से ही चर्चा में रहा। तैमूर के नाम पर सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान और सैफ अली खान की खूब किरकिरी भी हुई थी। तैमूर एक मुस्लिम शासक का नाम था जिसे नरसंहार बताया जाता है। बता दें कि जब से तैमूर पैदा हुए हैं तब से अब तक चर्चा में ही बने हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
Hrithik Roshan
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन भी इस कड़ी में पीछे नहीं हैं और उन्होंने अपने बच्चों को स्पेशल नाम ही दिए है। बता दें कि ऋतिक और सुजैन खान के दो बेटे ऋहान और ऋदान हैं। ऋदान नाम का अर्थ है बडे़ दिलवाला और ऋहान का मतलब है भगवान का चुना हुआ नेक बंदा। 

4 of 11
Rani Mukerji and Aditya Chopra - फोटो : social media
यश चोपड़ा खानदान की बहू रानी मुखर्जी भी अब अपनी घर गृहस्थी में खुश हैं और उन्होंने यश चोपड़ा के बड़े बेटे आदित्य चोपड़ा से शादी की है। दोनों को एक बेटी हुई जिसका नाम है आदिरा। इस नाम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये दोनों के नाम से मिलकर बना है। आदित्य का 'आदि' और रानी का 'रा' शब्द लेकर 'आदिरा' नाम बनाया गया है। 
विज्ञापन

5 of 11
शिरीष कुंदर - फोटो : इंस्टाग्राम
मशहूर कॉरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के बच्चों के नाम जानकर भी आपको हैरानी होगी। फराह ने फिल्म 'मैं हूं ना" और ओम शांति ओम जैसी बड़ी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। फराह की शादी शिरीष कुंदर के साथ हुई है। फराह ने 11 फरवरी 2007 को एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था जिनमें से एक लड़का और दो लड़कियां हैं। फराह के बेटे का नाम जार है और बेटी दिवा और आन्या हैं। बात करें जार की तो यह शब्द लेटिन का शासक के लिए जुड़ता है।
विज्ञापन

6 of 11
manyata dutt
इस लिस्ट में बॉलीवुड के 'बाबा' यानि कि संजय दत्त के बच्चों के नाम भी शामिल हैं जिसमें ऋशला, इकारा और शहरान हैं। बात करें इकारा और शहरान की तो यह दोनों नाम पर्सियन और हिब्रू से जुड़े हैं जोकि ग्रीस और लेटिन के हैं। शहरान का अर्थ 'शाही राजा' और इकारा का मतलब शिक्षित करने वाला है। 
विज्ञापन

7 of 11
shilpa shetty, raj kundra - फोटो : social media
90 के दशक की हीरोइन शिल्पा शेट्टी भी इस लिस्ट में आती हैं। शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है और उनको एक बेटा भी है जिसका नाम है वियान। बता दें कि वियान शब्द का मतलब उर्जा से भरा व्यक्ति होता है। 

8 of 11
Ajay Devgn, Kajol and Yug - फोटो : twitter
बॉलीवुड में अजय देवगन और काजोल की सुपरहिट जोड़ी भी इस रेस में पीछे नहीं है। बता दें कि दोनों के दो बच्चे हैं जिसमें बेटा युग जो किस काल (समय)  को दर्शाता है और बेटी नयासा जिसका मतलब है अकांक्षाओं की शुरुआत। यह दोनों ही नाम काफी अलग और पॉवरफुल हैं। 

9 of 11
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter
एक्टर आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका को एक बेटी है जिसका नाम इमारा है। इमारा शब्द का अर्थ है मजबूत और दृढ़। 

10 of 11
Madhuri Dixit Shriram Nene - फोटो : instagram
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने श्रीराम नेने से शादी की और दोनों को दो बेटे हैं। जिसमें एक बेटे का नाम रयान है जिसका अर्थ है स्वर्ग का रास्ता खोलने वाला इंसान। 
विज्ञापन

11 of 11
shah rukh khan, abram - फोटो : social media
आखिर में बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान के दूसरे बेटे अबराम को लेकर भी कोई कम खबरें नहीं बनी हैं। इस नाम की खासियत यह है कि इसमें क्रिश्चन और भारतीय दोनों नाम झलकते हैं। अब्राह्म के अब और राम को जोड़कर इस नाम को बनाया गया है जो अपने आप में अलग ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें