भारतीय सिनेमा में काबिल, 2.0, जज्बा जैसी दसियों फिल्मों में साउंड डिजाइनर की भूमिका निभाने वाले रेसुल पूकुट्टी अब फिल्म निर्माता बनने की तैयारी में हैं। वह इस कोरोना काल में हुई भारत चीन सेना के बीच झड़प पर फिल्म बनाना चाहते हैं, जो भारतीय सेना के शहीद जवान बाबा हरभजन सिंह की कहानी बताएगी। साथ ही खबरें यह भी बताती हैं कि इसकी कहानी में हाल ही में सेना के बीच हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लद्दाख दौरे को भी दिखाया जाएगा।