फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की बिल्डिंग के CCTV फुटेज पुलिस के कब्जे में, एक्टर के घर के बारे में मिली ये जानकारी

Tue, 07 Jul 2020 10:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput News) की आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और इस मामले में अभी तक 30 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि पुलिस ने सुशांत की बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं।

विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
एएनआई की ट्वीट के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत जहां रहते थे उस बिल्डिंग की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस को उनके घर पर कोई सीसीटीवी कैमरा बरामद नहीं हुआ है। मुंबई पुलिस अभिषेक त्रिमुखे डीसीपी ने बताया कि पुलिस को अब फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन

3 of 5
संजय लीला भंसाली, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
मुंबई पुलिस पहले दिन से ही मामले की जांच कर रही है। अब तक 34 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें सुशांत का घरेलू स्टाफ, मैनेजर, एक्स मैनेजर, दोस्त, गर्लफ्रेंड, को-स्टार, निर्देशक और परिवार के सदस्य शामिल हैं। फिल्मों में सुशांत को रणवीर सिंह से रिप्लेस करने के दावों पर सोमवार को फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली से तीन घंटे पूछताछ हुई।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह asphyxia बताई गई है। यानी शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने की वजह से मौत। हालांकि, सुशांत के केस में मुंबई पुलिस किसी भी एंगल को नहीं छोड़ रही है। पुलिस ने उस कपड़े को भी जांच के लिए भेजा है जिससे सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाई थी।


पढ़ें- सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के नाम पर मजदूर को आने लगे फोन, परेशान होकर पुलिस में करनी पड़ी शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बेशक पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो चुका है कि अभिनेता की मौत फांसी लगाने के बाद दम घुटने से ही हुई थी। लेकिन अभी तक सुसाइड के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। सुशांत सिंह राजपूत के दोस्तों व करीबियों का कहना है कि वे पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन का शिकार थे और अपना ट्रीटमेंट भी करवा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें