फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2021: अमिताभ बच्चन से लेकर तापसी पन्नू तक, सितारों ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Tue, 26 Jan 2021 12:07 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू - फोटो : instagram/amitabhbachchan, taapsee
देशभर में गणतंत्र दिवस का जश्न है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य हस्तियों ने देशवासियों को इस राष्ट्रीय त्योहार की बधाई दी। बाजारों लेकर अन्य सार्वजनिक स्थान तिरंगे के रंग से सजा हुआ है। इस खास मौके पर हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड के सितारों ने एकता का संदेश दिया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

2 of 10
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter: @SrBachchan
अमिताभ बच्चन ने अपनी कई तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘26 जनवरी, गणतंत्र दिवस, खुशियां, शांति, समृद्धि और सुरक्षित रहिए, अपना ख्याल रखिए।‘
 
 
विज्ञापन

3 of 10
तापसी पन्नू - फोटो : instagram/taapsee
तापसी पन्नू लिखती हैं कि ‘72 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। आशा है कि हम अपने संविधान को पढ़ें और समझें जितना हम इसे मनाते हैं। यह हमें और ज्यादा देशभक्त होने में हमारी मदद करेंगे।‘
 

4 of 10
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
कंगना रणौत ने कहा कि ‘इस गणतंत्र दिवस पर अपने संविधान को जानें कि आपको आजादी कैसे मिली। बहुत सारे लोगों ने बहुत प्रचार किया और इतिहास को तोड़ मरोड़ के क्रेडिट लिया लेकिन योग्य लोगों ने बस अपने जीवन को दिया।‘
 
विज्ञापन

5 of 10
सुनील शेट्टी - फोटो : instagram/suniel.shetty
सुनील शेट्टी ने अपनी एक तस्वीर साझा की और कैप्शन दिया कि ‘अपने अधिकारों को जानना महत्वपूर्ण है, लेकिन दूसरों का सम्मान करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।’
 
विज्ञापन

6 of 10
मनीष पॉल - फोटो : instagram/manieshpaul
होस्ट और अभिनेता मनीष पॉल ने अपनी एक तस्वीर साझा कर सभी को बधाई दी।
विज्ञापन

7 of 10
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
दीया मिर्जा ने अपने संदेश में लिखा कि सभी का कर्तव्य है कि पर्यावरण की भी सुरक्षा करें।

8 of 10
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh
दिलजीत दोसांझ ने ट्वीट किया कि '26 जनवरी, गणतंत्र दिवस, बाबा सुख रखे।'
 

9 of 10
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
सलमान खान ने लिखा कि ‘सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। पब्लिक के साथ मिल जुलकर रहो। एक रहो। प्यार और उदारता बांटो।‘

विज्ञापन

10 of 10
मीका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
मीका सिंह ने झंडा खरीदते हुए अपना एक वीडियो साझा किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें