फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण के बाद श्रद्धा कपूर भी कर सकती हैं शादी, इस फोटोग्राफर संग अफेयर की खबरें चर्चा में

Tue, 26 Jan 2021 12:00 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन का श्रद्धा की शादी पर इशारा - फोटो : फाइल
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने 24 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी की है। दोनों ने अलीबाग के द मैन्शन हाउस रिजॉर्ट में सात फेरे लिए। शादी के बाद से सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच वरुण धवन और नताशा दलाल को बधाई देते हुए श्रद्धा कपूर ने एक पोस्ट लिखा था।

 
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन-नताशा दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn
इस पोस्ट के बाद श्रद्धा कपूर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, वरुण को बधाई देते हुए रोहन श्रेष्ठ ने भी पोस्ट शेयर की थी। दरअसल, रोहन की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए वरुण धवन ने श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर इशारा किया है, तभी से सोशल मीडिया पर इनकी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : youtube
श्रद्धा कपूर ने लिखा था, “बधाई हो वीडी और नैट्स। जब आप जानते हैं तो जानते हैं, वीडी तुम एक लकी इंसान हो।” इसके साथ श्रद्धा कपूर ने लाल रंग की हार्ट इमोजी बनाईं। वहीं, रोहन की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए वरुण धवन ने लिखा, “सच में उम्मीद करता हूं, अगली बारी तुम्हारी होगी।”

4 of 5
रोहन श्रेष्ठ और श्रद्धा कपूर - फोटो : फाइल
बता दें कि फिलहाल श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ के रिलेशनशिप पर अभिनेत्री का कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं अभी तक उनका रिश्ता ऑफिसियल नहीं हुआ है। हालांकि, कुछ समय पहले श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हर पिता चाहता है कि उसकी बेटी एक अच्छे आदमी से शादी करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : youtube
बीते दिनों श्रद्धा कपूर ने कहा था कि वह अभी प्रोजेक्ट को लेकर बिजी है तो अभी शादी के बारे में सोचा नहीं है। शादी की अफवाहों के सवाल पर हंसते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा था, 'अभी मेरे पास फिल्मों के अलावा कुछ सोचने का समय नही हैं और जैसा आपने कहा, यह सिर्फ चर्चा है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें