फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या सही में 'साहो' की वजह से प्रभास और एस एस राजामौली के रिश्ते में आई दरार?

Thu, 05 Sep 2019 04:05 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Prabhas and S S Rajamouli - फोटो : file photo
प्रभास (Prabhas) और एस एस राजामौली (S S Rajamouli) खास बॉन्ड शेयर करते हैं। राजामौली प्रभास के दिल के इसलिए भी बेहद करीब हैं क्योंकि साउथ इंडस्ट्री में प्रभास का दबदबा बरकरार रखने में उनका बहुत बड़ा हाथ है। करियर की शुरुआत में प्रभास को राजामौली की 'छत्रपति' फिल्म ने पहचान दिलाई तो वहीं 'बाहुबली' फिल्म ने उन्हें बुलंदियों के नए पंख दिए। वहीं प्रभास की 'साहो' (Saaho) रिलीज होने के बाद ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रभास और एस एस राजामौली के बीच अब सब कुछ ठीक नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 5
Saaho Movie - फोटो : Amar Ujala
आईबी टाइम्स वेबसाइट ने इस बात का खुलासा अपनी रिपोर्ट में किया। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रभास ने राजामौली को 'साहो' फिल्म दिखाई थी। राजामौली ने फिल्म निर्माताओं को 'साहो' फिल्म की लंबाई थोड़ी छोटी करने की सलाह दी। दावा किया गया है कि प्रभास ने राजामौली की सलाह को नहीं माना और दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। 
विज्ञापन

3 of 5
Prabhas and S S Rajamouli - फोटो : file photo
रिपोर्ट के अनुसार प्रभास ने 'साहो' फिल्म इसलिए की क्योंकि वह 'बाहुबली' की छवि से बाहर आना चाहते थे। सूत्र के मुताबिक साहो के नए निर्देशक को लेने की वजह यही थी कि प्रभास साबित करना चाहते थे कि वह अपने दम पर 'बाहुबली' जैसा करिश्मा दोहरा सकते हैं। इस खबर को लेकर अभी तक प्रभास या फिर राजामौली की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

4 of 5
saaho - फोटो : social media
'साहो' फिल्म के हिंदी वर्जन ने 6 दिन में कुल 109.28 करोड़ का कलेक्शन किया है। जहां तक रिकॉर्ड्स की बात है तो फिल्म के सभी संस्करणों ने रिलीज के पहले दिन सौ करोड़ की कमाई की और दुनिया भर में दूसरे दिन 205 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म 'साहो' के साथ प्रभास ने हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
saaho - फोटो : social media
फिल्म के हिंदी संस्करण की कमाई हिंदी सिनेमा के तमाम दिग्गजों को हैरत में डाल चुकी है। 'साहो' में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा मुख्य किरदारों में हैं।

यह भी पढ़ें:- 'साहो' को मिली प्रतिक्रिया के बाद डायरेक्टर सुजीत ने लिखा भावुक पोस्ट, कहा- 'प्लीज दोबारा देखें'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें